24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Health / नाभि के पास अचानक होने लगता है दर्द, कहीं ये पेट का माइग्रेन तो नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Abdominal Migraine के कारण

नाभि के पास अचानक होने लगता है दर्द, कहीं ये पेट का माइग्रेन तो नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Abdominal Migraine के कारण

नाभि के आसपास अचानक तेज पेट दर्द बच्चों में Abdominal Migraine का संकेत हो सकता है। क्लीवलैंड क्लिनिक और American Migraine Foundation से जानें लक्षण और डॉक्टर को कब दिखाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nidhi Yadav

•

Updated: 24 Nov 2026, 12:24 PM IST

Women holding stomach in discomfort while sitting

लक्षण, खान-पान और नींद की डायरी रखने से ट्रिगर पहचानना आसान हो सकता है Abdominal Migraine- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Abdominal Migraine Hindi: कई घरों में यह दृश्य आम है। बच्चा स्कूल से आकर या खेलते-खेलते अचानक पेट पकडकर बैठ जाता है। चेहरा पीला पड जाता है, खाने का मन नहीं करता और कभी उल्टी भी हो जाती है। मां-बाप गैस या कब्ज की दवा सोचते हैं, डॉक्टर से मिलते हैं, पर कुछ घंटों बाद दर्द अपने आप थम जाता है और बच्चा फिर से खेलने लगता है। कुछ हफ्तों या महीनों बाद वही कहानी दोहराई जाती है। ऐसे में एक संभावना Abdominal Migraine (एब्डॉमिनल माइग्रेन) की भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि ये क्या होता है?

Abdominal Migraine क्या है

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार यह माइग्रेन से जुडी एक स्थिति है, जिसमें पेट में मध्यम से तेज दर्द के दौरे पडते हैं। नाम में माइग्रेन है, पर इसमें सिरदर्द जरूरी नहीं होता। American Migraine Foundation इसे बच्चों में पाया जाने वाला माइग्रेन का एक उप-प्रकार बताता है। यह वयस्कों में भी हो सकता है, लेकिन उनमें दुर्लभ माना जाता है।

किन्हें ज्यादा होता है

Cleveland Clinic के मुताबिक यह आमतौर पर 10 साल से छोटे बच्चों में दिखता है और शुरुआत की औसत उम्र करीब 7 साल है। स्कूल जाने वाले करीब 1 से 4 प्रतिशत बच्चों में यह होता है, पर विशेषज्ञों को लगता है कि असल संख्या इससे ज्यादा हो सकती है, क्योंकि इसकी कई बार पहचान ही नहीं हो पाती। लडकियों में यह थोडा ज्यादा देखा जाता है। परिवार में माइग्रेन का इतिहास होने पर जोखिम बढता है। इस रिपोर्ट के अनुसार इस समस्या वाले 65 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों के माता-पिता या भाई-बहन में से किसी को माइग्रेन रहा है।

लक्षण क्या होते हैं?

  • नाभि के आसपास, पेट के बीच में दर्द।
  • चेहरे का पीला पडना।
  • भूख न लगना।
  • मतली और उल्टी।
  • कई बार सिरदर्द, रोशनी या आवाज से परेशानी।

दौरा अक्सर अचानक शुरू होता है और अचानक ही खत्म हो जाता है। Cleveland Clinic के अनुसार यह एक से 72 घंटे तक चल सकता है और औसतन करीब 17 घंटे रहता है। दो दौरों के बीच बच्चा आमतौर पर पूरी तरह ठीक रहता है, और यह अंतर कई हफ्तों से कई महीनों तक का हो सकता है।

Abdominal Migraine की वजह और ट्रिगर क्या होते हैं?

इसकी सही वजह अभी पता नहीं है। प्रमुख अनुमान यह है कि ऐसे लोगों का तंत्रिका तंत्र जरूरत से ज्यादा संवेदनशील होता है। तनाव या मोशन सिकनेस जैसी स्थितियों में शरीर कुछ रासायनिक संदेशवाहकों को असामान्य रूप से छोडता है, और सेरोटोनिन के पेट दर्द में भूमिका निभाने की बात कही जाती है। हर बच्चे के ट्रिगर अलग हो सकते हैं, पर आम ट्रिगर ये बताए गए हैं;

  • स्कूल या घर का तनाव।
  • कम या अनियमित नींद।
  • लंबे समय तक भूखा रहना और पानी की कमी।
  • यात्रा और मोशन सिकनेस।
  • चॉकलेट, पनीर, खट्टे फल जैसी कुछ चीजें, और MSG या कृत्रिम रंग-स्वाद वाले खाद्य पदार्थ।
  • तेज चमकती रोशनी और ज्यादा कैफीन।

डॉक्टर के पास कब जाएं

अगर दौरे में बच्चे को कई बार उल्टी हो जाए तो डॉक्टर को तुरंत बताएं, क्योंकि पानी की कमी का खतरा रहता है। सामान्य सावधानी के तौर पर, तेज बुखार, उल्टी में खून, मल में खून, लगातार बढता दर्द या बच्चे का बहुत सुस्त हो जाना भी जल्द जांच की वजह है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।