
पापड़दा. आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना पापड़दा-दौसा के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने मंगलवार को आदर्श विद्या मंदिर में विद्यार्थियों को बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों और बचाव के उपायों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि दूषित पानी और मच्छरों से डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार, टाइफाइड व उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने स्वच्छता रखने, पानी जमा नहीं होने देने, साफ पानी पीने, भोजन ढककर रखने और हाथों की सफाई करने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरिशंकर शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
Updated on:
12 Aug 2026 06:00 am
Published on:
12 Aug 2026 06:00 am
