
agriculture
किसानों को एक ही छत के नीचे खाज-बीज से लेकर लेकर कीटनाशक और मिट्टी की जांच (Soil Testing) जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार 600 प्रधानमंत्री (PM Modi) किसान समृद्धि केंद्र खोलने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जल्द ही इस नई योजना का ऐलान करेंगे।
किसान समृद्धि केंद्र से किसान उर्वरकों (fertilizer) कीटनाशकों (Pestiside) की खरीदारी करने के साथ कई तरह के फार्म इक्विपमेंट (Equipment) , मशीनरी (Machine) आदि भी किराए पर ले सकेंगे। इस केंद्र पर उन्हें कृषि से संबंधित परामर्श के साथ मिट्टी जांच आदि की सुविधाएं ले सकेंगे।
वन नेशन वन फर्टिलाइजर प्रोग्राम के तहत भारत ब्रांड का फर्टिलाइजर
समृद्धि केंद्र से किसान वन नेशन वन फर्टिलाइजर प्रोग्राम के तहत भारत ब्रांड का फर्टिलाइजर खरीद सकेंगे। केंद्र सरकार ने सभी यूरिया बनाने वाली इकाइयों, फॉस्फोरस व पोटैशियम उर्वरकों का उत्पादन करने वाली इकाइयों को 20-20 ऐसे केंद्रो को प्रमोट करने को कहा है। शुरुआती चरण में करीब 1,000 किसान समृद्धि केंद्र शुरू करने की योजना है, जिनकी संख्या धीरे-धीरे और बढ़ाने की योजना है।
कृषि विज्ञान केंद्र देगा परामर्श
किसान समृद्धि केंद्रों में सरकारी योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक भी किया जाएगा। ये केंद्र प्रमुख स्थलों और कृषि मंडियों के आस-पास होंगे ताकि किसान आसानी से वहां पहुंच सकें। इन केंद्रों में 50 से 100 किसानों के बैठने की जगह होगी। खाद-बीज-कीटनाशक की बिक्री रिटेलर करेंगे। वहीं अच्छी खेती और उपज बढ़ाने में मदद के लिए किसानों को कृषि परामर्श कृषि विज्ञान केंद्र व एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ देंगे। हर माह या 15 दिन पर किसानों को कृषि परामर्श मिलेगा।
Published on:
15 Oct 2022, 5:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.