scriptइंडियन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बने पुण्डरीकाक्ष जोशी | Pundrikaksha Joshi became a Flying Officer in Air Force | Patrika News

इंडियन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बने पुण्डरीकाक्ष जोशी

locationजयपुरPublished: Jun 25, 2021 05:17:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

लता रोड के पुण्डरीकाक्ष जोशी (राजा) भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर चुने गए। पुण्डरीकाक्ष को हाल ही भारतीय वायुसेना अकादमी हैदराबाद में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ है।

Pundrikaksha Joshi became a Flying Officer in Air Force

लता रोड के पुण्डरीकाक्ष जोशी (राजा) भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर चुने गए। पुण्डरीकाक्ष को हाल ही भारतीय वायुसेना अकादमी हैदराबाद में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ है।

जयपुर। गलता रोड के पुण्डरीकाक्ष जोशी (राजा) भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर चुने गए। पुण्डरीकाक्ष को हाल ही भारतीय वायुसेना अकादमी हैदराबाद में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ है। साथ ही उन्हें फाइटर पायलेट की जिम्मेदारी दी गई है।
मूलतया जयपुर शहर निवासी पुण्डरीकाक्ष ने सेंट जेवियर्स स्कूल से 12वीं कक्षा पास की और पहले ही अटेंम्पट में एनडीए क्वालिफाई किया। वे राजस्थान के बेस्ट एनसीसी कैडेट रहे और गणतंत्र दिवस परेड समारोह दिल्ली में भाग लिया। वे स्कूल के परेड कमांडर होने के साथ-साथ संगीत और खेलकूद में विशेष योग्यता रखते हैं। पुण्डरीकाक्ष के पिता निरुपम शर्मा और माता डॉ. उमा शर्मा शिक्षण पेशे से जुड़े हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो