scriptपुष्य नक्षत्र आज, भगवान गणेश का हुआ पंचामृत अभिषेक | Pushya Nakshatra Today, In Temples Panchamrit Abhishek of Lord Ganesha | Patrika News
जयपुर

पुष्य नक्षत्र आज, भगवान गणेश का हुआ पंचामृत अभिषेक

खरीदारी करने के साथ ही नए कार्य आरंभ करने के लिए शुभ दिन

जयपुरDec 05, 2020 / 01:06 pm

SAVITA VYAS

पुष्य नक्षत्र आज, भगवान गणेश का हुआ पंचामृत अभिषेक

पुष्य नक्षत्र आज, भगवान गणेश का हुआ पंचामृत अभिषेक

जयपुर। साल-2020 के अंतिम पुष्य नक्षत्र पर आज गणेश मंदिरों में प्रथम पूज्य का पंचामृत अभिषेक हुआ। दूध, दही, शहद सहित अन्य द्रव्यों से गणपति का अभिषेक हुआ। इस दौरान गणेश मंदिरों में सुबह से भक्तों की रौनक रही। भक्तों ने कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भगवान गणपति का मनमोहक शृंगार किया गया। शाम को गणपति को नवीन पोशाक धारण कराकर फू ल बंगले में विराजमान किया जाएगा। इसके साथ ही बाजारों में खरीदारी करना का दिनभर संयोग रहेगा।
शाम को फूल बंगले में विराजेंगे गणपति

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में सुबह आठ बजे दूध सहित अन्य द्रव्यों से अभिषेक हुआ। इस दौरान विशेष झांकी भी सजाई गई। भक्तों ने दर्शन कर कोरोना से मुक्ति की कामना की। परकोटे वाले गणेश मंदिर में सुबह आठ बजे मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत अभिषेक पूजा की गई। 111 किलो दूध से अभिषेक हुआ। पंडित अमित शर्मा ने बताया कि भक्तों को हल्दी की गांठ वितरित की गई। साथ ही दो गज की दूरी की पालना और मास्क लगाने की अपील भी गई। ब्रह्मपुरी स्थित नहर के गणेशजी के महंत जय शर्मा के सान्निध्य में गणपति का अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई गई। इस दौरान मनमोहक शृंगार गणपति का किया गया। मोदकों का भोग अर्पण करने के बाद शाम को दीपकों से आरती होगी। सूरजपोल गेट स्थित श्वेत सिद्धि विनायक मंदिर में महंत मोहनलाल शर्मा के सान्निध्य में अभिषेक हुआ। चौड़ा रास्ता के काले गणेशजी, दिल्ली बाईपास रोड स्थित आत्माराम गणेश मंदिर में भी कार्यक्रम हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो