scriptयुवा आक्रोश रैली के जरिए केंद्र को आइना दिखाएंगे राहुल | Rahul Gandhi Rally in jaipur Sachin Pilot View The programme venue | Patrika News
जयपुर

युवा आक्रोश रैली के जरिए केंद्र को आइना दिखाएंगे राहुल

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 28 जनवरी को अल्बर्ट हॉल पर युवा आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। सत्ता और संगठन दोनों ही रैली को यादगार बनाने में जुटे हैं। रैली की तैयारियों को लेकर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रभारी अविनाश पांडे, सह प्रभारी विवेक बंसल सहित कई मंत्री और विधायकों ने रैली स्थल का जायजा किया।

जयपुरJan 27, 2020 / 05:18 pm

Umesh Sharma

रैली स्थल का जायजा लेने के बाद उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि लोग आशंकित हैं, इसलिए केंद्र की सरकार को आईना दिखाने और जवाबदेही तय करने सहित तमाम मुद्दों को जयपुर में राहुल गांधी रैली में रेखांखित करेंगे। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में लगे हुए हैं। युवावर्ग पूरे देश में आंदोलन कर रहे हैं। राहुल यह संदेश देने के लिए आ रहे हैं हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात को रखेंगे। आज देश के अंदर लोग धरना दे रहे हैं। उनसे कोई वार्ता करने को तैयार नहीं है। संवादहीनता साफ दिख रहे है। पहली बार देखा जा रहा है कि नकाब पहनकर कॉलेजों में लोग घुस रहे हैं।
नौजवानों से रोजगार छिन रहे हैं

पायलट ने कहा कि आज धर्म की राजनीति हो रही है। मूल मुद्दों से ध्यान भटकाया जारहा है। अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया देख रही है। नौजवानों से रोजगार छीना जा रहा है। दाल रोटी के मुद्दे कांग्रेस उठाना चाहती है ताकि रोजगार बढ़े। राहुल गांधी इन तमाम बातों को इस रैली के माध्यम से युवा और जनता के सामने रखेंगे।
देश में असमंजस का वातावरण

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि आज देश में असमंजस का माहौल बना हुआ है। युवाओं के रोजगार छिन रहे हैं। केंद्र की गलत नीतियों के कारण 6 सालों में अर्थव्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है, महंगाई से जनता त्रस्त हो रही है। पूरे देश में युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। जो पढ़े लिखे युवा है आज उनके लिए रोजगार उपलब्ध नहीं है। ऐसे में राहुल गांधी इन तमाम बातों को रैली के माध्यम से रखेंगे।

Home / Jaipur / युवा आक्रोश रैली के जरिए केंद्र को आइना दिखाएंगे राहुल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो