5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में मोदी-नड्डा के ‘गुरु मंत्र’ पर काम शुरू, जानें ‘युद्ध स्तर’ पर क्या हो रहा काम?

- राजस्थान भाजपा का मिशन 2023, जारी हैं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम, अलवर के बाद आज भीलवाड़ा में नेताओं संग संवाद, मोदी-नड्डा ने दिया है 'राजस्थान फतह' का 'गुरु मंत्र'  

2 min read
Google source verification
Rajasthan BJP Chief Satish Poonia Modi Nadda Success Mantra News

जयपुर।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले 'गुरु मंत्र' को अब पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने मातहत नेताओं और कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने में जुट गए हैं। प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया तो नई दिल्ली में बैठक संपन्न होने के फ़ौरन बाद इस 'मिशन' में जुटे दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में नेताओं से दो टूक कहा है कि 'मोदी आएगा, चुनाव जिताएगा' की मानसिकता को त्याग दें। कार्यकर्ताओं और जनता के बीच जाएं और जनसरोकारों से जुड़े कार्यक्रम पर फोकस करें।

ये भी पढ़ें: ... तो हो गया फाइनल! राजस्थान में भाजपा किसके 'नेतृत्व' में लड़ेगी विधानसभा चुनाव?

अलवर के बाद आज भीलवाड़ा की बारी
डॉ पूनिया दिल्ली से सीधे अलवर पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं को मोदी-नड्डा और पार्टी के विज़न के बारे में बताकर रिचार्ज किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विजय संकल्प 2023 और 2024 के लिए मजबूती से जुट जाने का आह्वान किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया आज भीलवाड़ा प्रवास पर हैं। वे यहां जिला कार्यालय में पदाधिकारियों और सीनियर नेताओं के साथ सुबह से दोपहर तक चलने वाली मैराथन बैठकें कर रहे हैं। इसके बाद वे आसींद और मालासेरी में भी जाएंगे जहां नेताओं-कार्यकर्ताओं संग बैठकें करने का कार्यक्रम है। इन सभी बैठकों में वे अब तक की पार्टी गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी रणनीति पर संवाद करेंगे। शाम 5 बजे आसींद से रवाना होकर जयपुर लौट आएंगे।

ये भी पढ़ें: 'विजयी मंत्र' के बीच वसुंधरा-पूनिया को ये क्या बोल गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

राज्य और केंद्र में बनेगी भाजपा सरकार: पूनिया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ सतीश पूनिया ने अलवर में एक जनसभा में दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन-चौथाई बहुमत के साथ राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। युवा एवं किसान विरोधी राज्य की कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। इसके बाद वर्ष 2024 में मोदी ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग