4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम हाउस तक पहुंचा कोरोना, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी हुई संक्रमित

मुख्यमंत्री ने भी करवाई जांच, आई नेगेटिव, आईसोलेट होकर की कोरोना समीक्षा बैठक

less than 1 minute read
Google source verification
a3.jpg

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने भी कोरोना जांच करवाई थी, उनकी जांच नेगेटिव आई। दोनों की जांच रिपोर्ट बुधवार को शाम को आई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनीता गहलोत असिम्प्टोमैटिक पॉजिटिव आई हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार होम आइसोलेशन में उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अब वे एहतियातन आइसोलेशन में रहकर सभी जरूरी बैठकें करेंगे। उन्होंने बुधवार रात आईसोलेट रह कर अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ कोविड समीक्षा बैठक की। पिछले दिनों मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

जिले में 32 मौत, 3014 नए केस सामने आए

जयपुर जिले में संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को जयपुर में 3014 नए केस सामने आए। चिंताजनक बात है कि बुधवार को मौतों का ग्राफ बढ़ गया। जिले में 32 मौत हुई है। एक दिन पहले 21 मौत हुई थी।

जिले में सर्वाधिक केस शास्त्रीनगर में 119 रेकॉर्ड किए गए हैं। इसके अलावा झोटवाड़ा में 115, सोडाला में 100 केस आए हैं। जिले में अब तक कुल एक लाख 365 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। इनमें से 691 मौतें हुई हैं। वर्तमान में 33 हजार 324 एक्टिव केस हैं।


इन इलाकों में भी इतने पॉजिटिव सांगानेर में 98, प्रताप नगर में 95, मानसरोवर में 95, मालवीयनगर में 99, जगतपुरा में 91, बनीपार्क में 77, आमेर रोड में 89, इंदिरा गांधी नगर में 89, जवाहर नगर में 64, मुरलीपुरा में 83, विद्याधर नगर में 88, वैशाली नगर में 80 मरीज सामने आए हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग