
13 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव, जेके लोन अस्पताल में बनाया कोविड डेडिकेटेड वार्ड, 24 घंटे होगी जांच
जयपुर। चीन में बढ़ते कोरोना ने भारत के लिए भी नया खतरा पैदा हो गया है। राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 21 नए मरीज पाए गए। सबसे अधिक 17 जयपुर जिले के हैं। वहीं अलवर में एक 13 वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे चिकित्सा विभाग में हडकम्प मच गया। वहीं जयपुर के जेके लोन अस्पताल में कोरोना से निपटने की तैयारियां शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमित व संदिग्ध मरीजों के लिए कोविड डेडिकेटेड वार्ड भी बनाया गया है। यहां 24 घंटे कोरोना की जांच भी हो सकेगी।
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि इमरजेंसी के ऊपर प्रथम मंजिल पर कोविड डेडिकेटेड वार्ड बनाया गया है। इसमें आठ बेड लगे हुए हैं। केस ज्यादा होने से आरयूएचएस अस्पताल भेजे जाएंगे। अधीक्षक ने बताया कि सोमवार से कोरोना की 24 घंटे कोरोना की जांच हो सकेगी। रिपोर्ट भी जल्दी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग के चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
इधर, एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा का कहना है कि स्वाइन फ्लू के वार्ड व आइसीयू को कोविड मरीज व संदिग्ध मरीजों के लिए रिजर्व रखा गया है। हालांकि इस संबंध में अभी ज्यादा कोई इंतजाम नहीं किए, क्योंकि अभी केस बढ़े नहीं हैं। स्थिति भी सामान्य हैं।
Published on:
24 Dec 2022 08:48 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
