
Rajasthan Assembly Election 2023 विधानसभा चुनाव में जयपुर की सीटों पर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। जयपुर शहर की आठ और जयपुर ग्रामीण में आने वाली दो सीटों सहित दस विधानसभा सीटों में भाजपा ने सात नए चेहरों को मैदान में उतारा है और कई दिग्गजों के पत्ते काट दिए हैं। वहीं कांग्रेस ने इनमें से आठ रिपीट किए हैं। भाजपा के जो प्रत्याशी घोषित किए गए हैं उन्हें देखकर पता चलता है कि इसमें से अधिकतर सीटों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की चली है।
इन्हें नहीं बनाया उम्मीदवार
भाजपा ने इस बार अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी सहित अशोक लाहोटी, राजपाल सिंह, मोहनलाल गुप्ता और सुरेन्द्र पारीक को टिकट नहीं दिया। इनमें परनामी और चतुर्वेदी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और लाहोटी जयपुर शहर के महापौर भी रह चुके हैं। लाहोटी का सांगानेर विधायक रहते हुए टिकट काटा गया है। विद्याधर नगर विधायक नरपत सिंह राजवी को भी जयपुर से बाहर चित्तौड़गढ़ सीट पर चुनाव लड़ने भेजा गया है। जबकि कांग्रेस ने हवामहल विधायक व कैबिनेट मंत्री महेश जोशी का टिकट काटा है।
भाजपा ने सात नए चेहरों पर खेला दांव
किशनपोल : चंद्रमनोहर बटवाड़ा
आदर्श नगर : रवि नैयर
सिविल लाइंस : गोपाल शर्मा
सांगानेर : भजनलाल
हवामहल : बालमुकुंदाचार्य
झोटवाड़ा : राज्यवर्धन सिंह
विद्याधर नगर : दीयाकुमारी
दो सीटों पर शहरी हिस्सा भी शामिल
वैसे जयपुर शहर लोकसभा सीट पर आठ विधानसभा सीटें आती हैं लेकिन जयपुर ग्रामीण लोकसभा में आने वाली झोटवाड़ा और आमेर सीट का कुछ हिस्सा शहरी क्षेत्र में आता है।
कांग्रेस में जोशी की जगह तिवाड़ी
कांग्रेस ने इस बार सैकंड लाइन के तौर पर हवामहल से जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आर.आर.तिवाड़ी को मौका दिया है। उन्हें महेश जोशी की जगह टिकट दिया है।
कांग्रेस से ये नेता हुए रिपीट
प्रताप सिंह खाचरियावास, अमीन कागजी, रफीक खान, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, अर्चना शर्मा, सीताराम अग्रवाल को फिर से मौका दिया गया है। इनमें प्रताप सिंह लगातार चौथी बार पार्टी के सिविल लाइंस से प्रत्याशी हैं। अमीन तीसरी और रफीक खान दूसरी बार प्रत्याशी हैं। अर्चना शर्मा को लगातार दो और पुष्पेन्द्र को एक हार के बाद भी मौका दिया गया है।
अभी 6 पर कांग्रेस, 4 पर भाजपा का कब्जा
पिछले विधानसभा चुनाव में इन दस सीटाें में से छह पर कांग्रेस और चार पर भाजपा को जीत मिली थी। आदर्शनगर, किशनपोल, हवामहल, सिविल लाइंस, बगरू और झोटवाड़ा सीट पर कांग्रेस के विधायक चुने गए थे। वहीं सांगानेर, मालवीय नगर, विद्याधर नगर और आमेर सीट से भाजपा के विधायक बने थे। जयपुर में पहली बार पिछले चुनाव में कांग्रेस को छह सीट मिली थी। इस बार भी दाेनों ही दलों का अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने पर जोर है ताकि सत्ता का रास्ता आसान हो सके।
Published on:
06 Nov 2023 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
