scriptकहां हैं पैराशूट कैंडिडेट, कितने प्रतिशत हैं: अनिवाश पांडे | Rajasthan Election- avinash pandey interview | Patrika News
जयपुर

कहां हैं पैराशूट कैंडिडेट, कितने प्रतिशत हैं: अनिवाश पांडे

टिकट वितरण के दौरान हुए तमाम विवादों और आगामी चुनाव में कांग्रस की क्या रणनीति रहेगी? किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी? इस पर पत्रिका से विशेष बातचीत में कांग्रेस महासचिव अनिवाश पांडे ने रखी अपनी बेबाक राय।

जयपुरNov 21, 2018 / 12:47 pm

Santosh Trivedi

avinash pandey
संदीप पुरोहित
टिकट वितरण के दौरान हुए तमाम विवादों और आगामी चुनाव में कांग्रस की क्या रणनीति रहेगी? किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी? बागियों से निपटने का कांग्रेस का क्या प्लान है, चुनाव में क्या प्रमुख मुद्दे रहेंगे? इस पर पत्रिका से विशेष बातचीत में कांग्रेस महासचिव अनिवाश पांडे ने रखी अपनी बेबाक राय।
टिकट वितरण के दौरान कई विवाद सामने आए हैं। ऐसे में पार्टी कैसे एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी?
पार्टी पूरी तरह एकजुट है। सभी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और भारी बहुमत से जीतेगें। छोटी-मोटी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता। हम सब एक विचारधारा से जुड़े हैं। इसलिए कोई समस्या नजर नहीं आ रही है।
राहुल गांधी ने कहा था पैराशूटरों की डोरी काट देंगे पर हुआ उल्टा?
जो राहुल जी ने कहा, वही हुआ। उनके हर आदेश की पालना हुई है। पैराशूट कितने प्रतिशत हैं? एक आध जगह वहां के स्थानीय नेताओं की राय व सर्वे रिपोर्ट के बाद ही कुछ किया गया। कार्यकर्ताओं के हितों का पूरा ध्यान रखा है।
सोनिया गांधी ने सरकार से 33 फीसदी महिला आरक्षण की मांग की पर कांग्रेस महिलाओं को 33 फीसदी टिकट क्यों नहीं देती?
महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। कांग्रेस हमेशा इसका समर्थन किया और आगे भी हमने महिलाओं को बीजेपी से ज्यादा टिकट दिए हैं।
बीकानेर में टिकटों की अदला—बदली और झंवर प्रकरण से क्या पार्टी की छवि खराब नहीं हुई?
जो निर्णय हुआ है, वह स्थानीय नेताओं की राय से हुआ। कल्ला वरिष्ठ नेता हैं। गहलोत जिलाध्यक्ष हैं। इन सब चीजों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।
राजस्थान चुनाव के क्या प्रमुख मुद्दे रहेंगे?
पूरा प्रदेश समस्याओं से ग्रस्त है। किसानों ने आत्महत्याएं की। पूरा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कुशासन का शिकार है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी सहित पूरे प्रदेश के विकास को ब्रेक लगा दिए।
कांग्रेस में बगावत भी काफी देखने को मिल रही है। उससे कैसे निपटेंगे?
कुछ समय के लिए नाराजगी हो सकती है। पर जो कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं, वे खुद-ब-खुद हट जाएंगे। बाकी जो बचेंगे उनके लिए हमारे नेता प्रयास करेंगे। स्थानीय स्तर पर भी प्रयास होंगे। हम निपट लेंगे। कोई दिक्कत नहीं होगी।
प्रदेश कांग्रेस में गहलोत और पायलट के बाद अब तीसरा गुट भी सामने आया है। ऐसे में कांग्रेस इतनी धड़ेबंदी के बीच भाजपा से कैसे मुकाबला करेगी?
कांग्रेस में कोई गुट नहीं है। हम सब एक हैं। अगर कोई गुट है तो बस राहुल गांधी का। पूरी पार्टी एक है।
मानवेंद्र सिंह के जवाब में भाजपा ने सचिन के सामने यूनुस खान को उतारा है। क्या कहना है?
सचिन पायलट भारी अंतर से जीतेंगे। जहां तक यूनुस खान का सवाल है, वे बिल्कुल गलत जगह पर हैं। एक गलत विचारधारा के साथ खड़े हैं। यह सब जानते हैं। किस तरह का माहौल पैदा किया जा रहा है। यह भी सब जानते हैं।
चुनाव के क्या प्रमुख मुद्दे रहेंगे?
पूरा प्रदेश समस्याओं से ग्रस्त है। किसानों ने आत्महत्याएं की। पूरा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कुशासन का शिकार है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी सहित पूरे प्रदेश के विकास को ब्रेक लगा दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो