
C P Joshi BJP
Rajasthan Elections 2023 : केरल के कलामासेरी में कन्वेंशन सेंटर में हुए विस्फोट पर राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा, राजस्थान में भी कहीं न कहीं इस सरकार (कांग्रेस) ने तुष्टीकरण की पराकाष्ठा पार कर दी है। ये पहला प्रदेश होगा जहां प्रभु श्री राम का नारा लगाने पर भी FIR दर्ज़ होती है। भाजपा सरकार में तो हमेशा देश के 140 करोड़ लोगों के लिए सोचा जाता है लेकिन कांग्रेस पार्टी की सोच इसके ठीक विपरीत है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि इस देश के संसाधनों पर सबसे पहला हक अल्पसंख्यकों का है। राजस्थान की जनता अबकी बार ऐसा सबक सिखाने वाली है कि कांग्रेस हमेशा-हमेशा के लिए राजस्थान से विदा हो जाएगी।
जल्द ही उम्मीदवारों की सूची की करेंगे घोषणा
राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों पर राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी का कहना है, नामांकन कल से शुरू हो रहे हैं। भाजपा ने 124 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। बाकी 76 सीटों के लिए हम जल्द ही उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करेंगे।
भाजपा ने 124 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान
राजस्थान में भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट 9 अक्टूबर और दूसरी लिस्ट 21 अक्तूबर को जारी की। पहली में 41 और दूसरी में 83 नामों की घोषणा की। कुल 124 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। अब बाकी बचे 76 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा बाकी है। यानि की भाजपा की तीसरी व चौथी लिस्ट का अभी सबको इंतजार है।
Updated on:
29 Oct 2023 05:14 pm
Published on:
29 Oct 2023 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
