
अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी और कप्तानी को लेकर पहचान बनाने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने वर्ष 2014 के आम चुनाव में राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर सीट से चुनाव लड़ा था। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें इस सीट पर मजबूत दावेदार मानते हुए टिकट थमाया था। यहां उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार सुखबीर सिंह जौनापुरिया से रहा।
2014 के लोकसभा चुनाव में टोंक-सवाई माधोपुर सीट पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद अजहरुद्दीन और भाजपा उम्मीदवार सुखबीर सिंह जौनापुरिया के बीच मुकाबला टक्कर का होना माना जा रहा था। लेकिन चुनाव नतीजे ने ना सिर्फ अजहरुद्दीन के, बल्कि उनके समर्थकों और कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
यह भी पढ़ें : जब सिर्फ 26 की उम्र में ही Sachin Pilot ने जीत लिया था लोकसभा चुनाव, जानें किसे दी थी शिकस्त?
विजयी रहे भाजपा उम्मीदवार सुखबीर सिंह जौनापुरिया को 5 लाख 48 हज़ार 537 वोट हासिल हुए, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अजहरुद्दीन को 4 लाख 13 हज़ार 31 वोटों से ही संतुष्ट होना पड़ा। वोट शेयर का गणित समझें, तो भाजपा के जौनापुरिया को 52.59 प्रतिशत वोट हासिल हुए, जबकि कांग्रेस के मोहम्मद अजहरुद्दीन को 39.60 प्रतिशत ही वोट मिले।
यह भी पढ़ें : जब शोले के 'वीरू' ने राजस्थान से लड़ा लोकसभा चुनाव, जानें राजनीति के किस दिग्गज को करारी मात देकर बने सांसद?
वर्ष 2014 में टोंक-सवाई माधोपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन वर्ष 2009 में उत्तर प्रदेश के मोरादाबाद से सांसद चुने गए थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न कारणों से उनकी सीट में तबदीली की और उन्हें राजस्थान से उतारने का निर्णय लिया।
2014 के लोकसभा चुनाव पूरी तरह से एक तरफ़ा रहे। यानी कुल 25 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नसीब नहीं हुई। ज़बरदस्त मोदी लहर के बीच सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार विजयी रहे। कांग्रेस ने इस चुनाव में अपने कई दिग्गज चेहरों को मैदान में उतारा था, लेकिन सभी के सभी बुरी तरह से हार गए।
Published on:
12 Mar 2024 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
