4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीयर बार में चल रहा था ये काम, पुलिस अंदर पहुंची तो मचा हड़कंप

मालवीय नगर थाना पुलिस ने जगतपुरा रोड स्थित एक बीयर बार में कार्रवाई कर पांच महिलाओं सहित 15 जनों को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Aug 07, 2023

photo_6232990848333756141_x.jpg

जयपुर. मालवीय नगर थाना पुलिस ने जगतपुरा रोड स्थित एक बीयर बार में कार्रवाई कर पांच महिलाओं सहित 15 जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जब डांस बार में पहुंची तो अश्लील डांस चल रहा था। डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद थानाप्रभारी पूनम चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया। बीयर बार की दूसरी फ्लोर पर अश्लील डांस चल रहा था। बार प्रबंधक ने दूसरी फ्लोर पर जाने वाले रास्ते को लॉक कर रखा था। दबिश देकर वहां मौजूद मैनेजर सुनील कुमार, केदार प्रसाद, राजेश साबू, विजय मंगलानी, मोहसीन खान, राज भटनागर, पवन सोनी, अभिषेक शर्मा, राज हरदुवानी, विष्णु मीणा, परवीन, प्रीति, कविता, सोनिया व डिम्पल को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में ससुर व दामाद की मौत

वाट्सऐप पर होती थी बुकिंग
पुलिस की मानें तो पकड़े गए लोगों में कई बिजनेसमैन भी हैं। डांस बार में जाने के लिए वाट्सऐप पर बुकिंग होती थी। अनजान व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाता था।

यह भी पढ़ें : भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी कार, पालिका अध्यक्ष समेत दो की मौत

Story Loader