scriptRajasthan Politics: ’25 सीटों वाले राजस्थान में भाजपा जीत रही 33 सीटें’, केजरीवाल के बयान से हर कोई हैरान | Rajasthan Politics BJP is winning 33 seats in Rajasthan with 25 seats arvind kejriwal on rajasthan exit poll | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Politics: ’25 सीटों वाले राजस्थान में भाजपा जीत रही 33 सीटें’, केजरीवाल के बयान से हर कोई हैरान

राजस्थान Exit Poll 2024 को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है।

जयपुरJun 03, 2024 / 01:23 pm

Lokendra Sainger

Rajasthan Loksabha Election Results 2024 : लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। अब सभी को परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन Exit Poll 2024 में राजस्थान को लेकर कुछ ऐसा सामने आया जिसका जिक्र दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है। केजरीवाल ने सभी एक्जिट पोल को फर्जी बताते हुए नकार दिया।
अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक्जिट पोल को लेकर कहा कि मेरे से लिखा लो सारे एक्जिट पोल फर्जी हैं। एक एक्जिट पोल ने तो राजस्थान में 25 सीटों में से उसने 33 सीटें भाजपा को दे दी।
उन्होंने आगे कहा कि पूरा एक्जिट पोल फर्जी है, लेकिन असली मुद्दा ये है कि इनको गिनती से पहले फर्जी एक्जिट पोल करवाने की क्या जरूरत आ रही थी, ये समझने वाली बात है। साथ ही उन्होंने वीवीपैट मशीनों में धांधली का भी आरोप लगाया।

क्या रही अधिकतर एक्जिट पोल की राय

अधिकतर एग्जिट पोल की बात करें तो राजस्थान में भाजपा का हैट्रिक का सपना पूरे होता नहीं दिख रहा। भाजपा को 21 से 23 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। एग्जिट पोल में इस बार कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। इस बार कांग्रेस का खाता राजस्थान में खुल सकता है।

Hindi News/ Jaipur / Rajasthan Politics: ’25 सीटों वाले राजस्थान में भाजपा जीत रही 33 सीटें’, केजरीवाल के बयान से हर कोई हैरान

ट्रेंडिंग वीडियो