31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जालोर-सिरोही से वैभव गहलोत खोलेंगे जीत का खाता या लुंबाराम चौधरी बचा पाएंगे पार्टी की साख?

Jalore Constituency Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनावों के परिणामों का इंतजार सभी देशवासियों को बेसब्री से है। जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वैभव गहलोत और भाजपा के लुंबाराम चौधरी के बीच मुकाबला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 3 Jun 2024, 12:00 PM IST

Jalore Constituency Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनावों के परिणामों का सभी देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में लोकसभा प्रत्याशियों की किस्मत का ताला मंगलवार को खुलने जा रहा है। इसी कड़ी में जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की टक्कर भाजपा के लुंबाराम चौधरी से है। दोनो ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा ठोक रहे है। अब देखना होगा कि चुनाव के नतीजे क्या रहने वाले है?

जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से दोनों ही दलों के लिए यह चुनाव खास है क्योंकि भाजपा ने जहां पर चौधरी बाहुल्य को जिताने के लिए नए चेहरे के रूप में लुंबाराम चौधरी को मैदान में उतारा। वहीं कांग्रेस ने यहां माली और स्थानीय एससी-एसटी वोटर को रिझाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को टिकट दिया।

विधानसभावार बात करें तो कांग्रेस सांचौर और रानीवाड़ा में भाजपा की तुलना में काफी मजबूत नजर आ रही है। जबकि भाजपा सिरोही जिले में स्थानीय प्रत्याशी होने के कारण मजबूत है। चुनावी इतिहास की बात करें तो पिछले तीन लोकसभा चुनावों में भाजपा यहां पर विजयी रही है। देवजी पटेल यहां से लगातार तीन बार सांसद रहे। जिसकी वजह से कांग्रेस को लंबे समय से जीत का इंतजार है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: बारातियों से भरा ट्रैक्टर खाई में गिरा, 13 की मौत, 40 घायल; शराब के नशे में था ड्राइवर

2019 में जोधपुर से चुनाव लड़ चुके वैभव

वैभव गहलोत ने पिछला लोकसभा चुनाव जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत के खिलाफ लड़ा था। जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने धूल चटा दी थी। साल 2019 में गजेंद्र सिंह शेखावत को 788888 वोट प्राप्त किए थे। वहीं वैभव गहलोत को 514448 वोट मिले।

पिछले चुनाव का क्या रहा परिणाम?

जालोर लोकसभा सीट पर साल 2019 के आंकड़े की बात करें तो बीजेपी पार्टी के देवजी पटेल ने 7,72,383 वोटों से जीत हासिल की थी। उनके सामने कांग्रेस पार्टी के रतन देवासी रहे थे। जीत का अंतर 2,61,020 वोट का रहा था।

यह भी पढ़ें : गहलोत के बेटे ‘वैभव’ इस बार लगाएंगे जीत का चौका या जोधपुर जैसा होगा हाल? पढ़ें क्या कहता है फलोदी सट्टा बाजार