जयपुर. नवंबर का महीना शुरू होने वाला है और इसके साथ ही त्योहारों की छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगी। इस महीने दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और गुरु नानक जयंती जैसे त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में राजस्थान में स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में कई दिन छुट्टी रहेगी। खास बात यह है कि स्कूलों में दिवाली के मौके पर लगातार 12 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। अगर आपको भी बैंक या किसी सरकारी दफ्तर में काम है या आप बच्चों की छुट्टियों के हिसाब से कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां देखिए नवंबर में कब-कब छुट्टी रहेगी।