
आरोपी सोनम सैनी गिरफ्तार (Photo-Patrika)
जयपुर. एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस ने घर से लाखों रुपए के जेवर चोरी करने वाली घरेलू नौकरानी को गरफ्तार किया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद नवासी आरोपी सोनम सैनी (20) ने अपने प्रेमी के उकसाने पर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 13 लाख रूपए कीमत की सोने की दो चूड़ियां, हीरे का हार और सोने की अंगूठी बरामद कर ली है।
डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया कि गंगवाल पार्क निवासी केशन महाजन ने 24 अगस्त को रपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी के अनुसार, 12 मई से 4 अगस्त के बीच चर में काम करने वाली सोनम ने डेढ़ लाख रुपए नकद, हीरे व सोने के आभूषण, सोने की घड़ी और चांदी का सामान चोरी कर लिया था।
डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया कि गंगवाल पार्क निवासी किशन महाजन ने 24 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी के अनुसार, 12 मई से 4 अगस्त के बीच घर में काम करने वाली सोनम ने डेढ़ लाख रुपए नकद, हीरे व सोने के आभूषण, सोने की घड़ी और चांदी का सामान चोरी कर लिया था। आरोपी को पकड़ने में कांस्टेबल शांतिलाल और मुकेश की अहम भूमिका रही। थानाधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर सोनम ने चोरी करना स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर चोरी का कुछ सामान बरामद किया। पुलिस अब आरोपी महिला के फरार प्रेमी की तलाश कर रही है और शेष चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी है।
वहीं एक अन्य मामले में जयपुर मालपुरा गेट थाना पुलिस ने क ई-मित्र और बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर 2.18 लाख रुपए चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महज पांच मिनट के भीतर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के पैसों से खरीदी गई 98,800 रुपए की बाइक और 63,400 रुपए नकद बरामद किए हैं।
डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सतीश कुमार मीणा उर्फ निक्की (25) बामनवास, सवाईमाधोपुर का रहने वाला है जो फिलहाल जगतपुरा में रह रहा था। सांगानेर निवासी पीड़ित रामस्वरूप यादव ने 27 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:20 बजे वह दुकान का दरवाजा और गल्ला लॉक कर मकान की ऊपरी मंजिल पर खाना खाने गया था। महज पांच मिनट बाद लौटने पर उन्हें दरवाजे और गल्ले का लॉक टूटा मिला। गल्ले में रखे पांच लाख रुपए में से 2.18 लाख रुपए गायब थे। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक युवक दोपहर 2:25 बजे अंदर घुसकर चोरी करता नजर आया।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन के समय ई-मित्र और कियोस्क सेंटरों की रैकी करता था और मौका पाकर ताले तोड़कर नकदी चुरा लेता था। चोरी की इस रकम से उसने अपने महंगे शौक पूरे करने के साथ ही एक नई बाइक भी खरीद ली थी।
Updated on:
31 Oct 2026, 11:33 AM IST
Published on:
31 Oct 2026, 11:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.