scriptRajasthan Rain : भीषण गर्मी के बीच अच्छी खबर, जानिए क्या है La Nina? जो राजस्थान में कराएगा जोरदार बारिश | Rajasthan Rain : What is La Nina Due to which there will be heavy rain in Rajasthan | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Rain : भीषण गर्मी के बीच अच्छी खबर, जानिए क्या है La Nina? जो राजस्थान में कराएगा जोरदार बारिश

Rajasthan Weather Updates : राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि मानसून अंडमान निकोबार में एंट्री कर चुका है। माना जा रहा है कि राजस्थान में मानसून…

जयपुरMay 24, 2024 / 03:05 pm

Anil Prajapat

rain
Monsoon Update : जयपुर। राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर है और आमसां से शोले बरस रहे हैं। गुरुवार को अधिकांश जगह इस साल का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। कहर बरपाती गर्मी ने अब रात-दिन का चैन छीन लिया है। भीषण गर्मी में त्वचा जलने लग गई। पारा 45 डिग्री पार जाने से सड़कों पर डामर भी पिघलने लगा है। हालत ऐसे है कि कूलर पंखे तो दूर, एसी भी जवाब देने लगे। हालांकि, ऐसे में हर कोई यही सोच रहा कि मानसून कब आएगा और कब आग बरसाती गर्मी से राहत मिलेगी?
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि मानसून अंडमान निकोबार में एंट्री कर चुका है। माना जा रहा है कि 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी दस्तक दे सकता है और जून के अंत तक राजस्थान में प्रवेश कर सकता है। आमतौर पर राजस्थान में 30 जून तक मानसून आता है। लेकिन, इस बार माना जा रहा है कि तय समय से एक दिन पहले मानसून की राजस्थान में एंट्री हो जाएगी।

इस तारीख को राजस्थान में आएगा मानसून

मौसम विभाग ने राजस्थान सहित अन्य राज्यों में मानसून के दस्तक की संभावित तारीख बता दी है। मौसम विभाग की मानें तो केरल के रास्ते 1 जून को मानसून देश में प्रवेश करेगा। इसके बाद तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात से गुजरते हुए मानसून 29 जून को राजस्थान में प्रवेश करेगा। बता दें कि हिन्द महासागर एवं अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर जून से सितंबर तक आने वाली हवाओं को मानसून कहते हैं।

इस बार ला नीना से अच्छी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार इस बार ला नीना के सक्रिय होने से मानसून जल्दी आ रहा है। खास बात ये है कि इस साल देशभर में औसत से ज्यादा बारिश होगी। क्योंकि इस बार ला नीना का मानसून पर साफ प्रभाव दिखेगा। इसके कारण राजस्थान सहित सभी राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। बता दें कि पिछले साल मानसून 19 मई को अंडमान-निकोबार पहुंचा था। लेकिन, इस बार ला नीना के कारण मानसून जल्दी दस्तक देगा।

क्या है ला नीना?

स्पेनिश भाषा में ला नीना का मतलब छोटी लड़की होता है। यह अल नीनो का विपरित प्रभाव है। ला नीना के प्रभाव को भारत के लिए अच्छा माना जाता है। जब पूर्वी प्रशांत महासागर क्षेत्र के सतह पर निम्न हवा का दबाव होता है तो इस स्थिति को ला नीना कहा जाता है। इससे समुद्री सतह का तापमान बहुत ही कम हो जाता है। इसका प्रभाव दुनिया के तापमान पर पड़ता है। ला नीना नौ महीने से लेकर साल भर की अवधि तक रह सकता है।

Hindi News/ Jaipur / Rajasthan Rain : भीषण गर्मी के बीच अच्छी खबर, जानिए क्या है La Nina? जो राजस्थान में कराएगा जोरदार बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो