4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Sarkari Naukri 2025: RPSC और युवाओं को इस साल की नई भर्तियों का इंतजार, पिछले साल 11,271 पदों पर निकली थी भर्तियां

अभ्यर्थियों और आयोग की नजरें बड़ी भर्तियों पर टिकी हैं। इनमें सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर, चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, स्कूल व्यायाता समेत अन्य पदों के लिए अभ्यर्थना शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

राजस्थान लोक सेवा आयोग समेत राज्य के लाखों युवाओं को इस साल की बकाया और 2025-26 की नई भर्तियों का इंतजार है। पिछले साल आयोग को कार्मिक से विभिन्न विभागों की 11 हजार 271 पदों की भर्तियां मिली थीं। इनमें कई के आवेदन जारी हैं, तो कई प्रक्रियाधीन हैं।

पूर्व में साल 2018 में आयोग को विभिन्न पदों के लिए सर्वाधिक 18 हजार और 2023 में 17 हजार भर्तियों की अभ्यर्थना मिली थीं। राज्य सरकार 19 फरवरी को 2025-26 का बजट पेश करेगी। अभ्यर्थियों और आयोग की नजरें बड़ी भर्तियों पर टिकी हैं। इनमें सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर, चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, स्कूल व्यायाता समेत अन्य पदों के लिए अभ्यर्थना शामिल हैं। पदों के लिहाज से इन्हें बड़ी भर्ती माना जाता है। आयोग के कैलेंडर में इस साल दिसंबर तक लगातार परीक्षाएं हैं। इनमें 30 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : 19 की उम्र में दो दोस्तों ने बनाया तगड़ा एप, डिजिटल साथी के रूप में पर्यटकों के आएगा काम

यह भी पढ़ें : Lado Protsahan Yojana 2025: इन बालिकाओं को शिक्षा विभाग देगा हजारों रुपए, लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत शुरू हुए आवेदन

आरएएस भर्ती

कार्मिक विभाग ने पिछले साल आयोग को 733 पदों की भर्ती के लिए आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2024 की अभ्यर्थना भेजी है। इसकी प्रारंभिक परीक्षा अगले साल 2 फरवरी को होगी। इसी तरह 972 पदों की आरएएस 2023 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। इसके साक्षात्कार कराए जाने हैं। अब 2025-26 और 2026-27 की आरएएस भर्ती की गणना होगी। इसमें राज्य और अधीनस्थ सेवाओं के 600 से 750 तक पद हो सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग