5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में छाई घटाएं, बारिश की संभावना, गर्मी के तेवर नरम

राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही मानसूनी मेघ छाए हुए हैं। इसके असर से आज गुलाबी नगर में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं तापमान में काफी गिरावट से आज सवेरे से मौसम का मिजाज ठंडा बना हुआ है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 20, 2025

– आज सवेरे से ही गुलाबी नगर जयपुर में छाए बादल

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही मानसूनी मेघ छाए हुए हैं। इसके असर से आज गुलाबी नगर में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं तापमान में काफी गिरावट से आज सवेरे से मौसम का मिजाज ठंडा बना हुआ है। प्रदेश की बात करें तो केवल प​श्चिमी राजस्थान को छोड़कर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। पूर्वी जिलों में बीते दो दिन से लगातार बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान आज 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान आज 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तो दिन में अ ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में मानसूनी मेघ सक्रिय रहने से बारिश की संभावना है। बादलों की वजह से प​श्चिमी राजस्थान को छोड़कर लगभग सभी जिलों के तापमान में गिरावट आई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़