scriptबदला मौसम का मिजाज: जयपुर में न्यूनतम तापमान ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड | rajasthan weather forecast 1 march 2021 | Patrika News
जयपुर

बदला मौसम का मिजाज: जयपुर में न्यूनतम तापमान ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड

इस वर्ष फरवरी माह में गर्मी ने पिछले तीस वर्षों का रेकॉर्ड तोड़ दिया।

जयपुरMar 01, 2021 / 11:11 am

Santosh Trivedi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
जयपुर। इस वर्ष फरवरी माह में गर्मी ने पिछले तीस वर्षों का रेकॉर्ड तोड़ दिया। राजधानी जयपुर में 27 फरवरी की रात न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सन् 1991 से अब तक सबसे अधिक है। पिछले दस वर्षों में केवल 2018 में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री तक पहुंचा था।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 27 फरवरी 2021 को जयपुर में मापा गया न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 8.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। उन्होंने कहा कि अब रिकॉर्ड में मिले तीस साल के आंकड़ों में २७ फरवरी की रात सबसे अधिक गर्म रही है। रबी की फसल के लिए तेज तापमान नुकसानदायक है।

आज से गिर सकता है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार से रात के समय तापमान कम होगा। एक मार्च के बाद रात का तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिरेगा। अभी तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री अधिक चल रहा है। इसी के कारण दिन के साथ ही रात के समय भी गर्मी महसूस हो रही है। राजधानी में रविवार को सुबह से मौसम साफ रहा। दोपहर में तेज धूप के बीच धूल भरी दक्षिण पश्चिमी हवा चली।
————————–

पिछले दस वर्षों में फरवरी में राजधानी में यह रहा न्यूनतम तापमान

साल—तारीख–न्यूनतम तापमान
2021—-27——21.4
2020—-28 —–18.7
2019—-20 —–17.6
2018—-25 —–20.8
2017—-20 —–17.4
2016—-20 —–20.5
2015—-25 —–20.3
2014—-26 —–16.3
2013—-23 —–17.2
2012—-22 —–17
2011—-24 —–15.6
2010—-28 —–18

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो