3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

रांधा पुआ आज, घरों में बन रहे व्यंजन, जानें जयपुर में कब मनाएंगे शीतला अष्टमी

Sheetala Ashtami 2025:शीतलाष्टमी पर शीतल व्यंजनों का भोग लगाने से मां शीतला प्रसन्न होती हैं और श्रद्धालुओं को निरोग होने का वरदान देती हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Mar 20, 2025

जयपुर। जयपुर में शुक्रवार को शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। आज रांधा पुआ होने से व्यंजनों की खुशबू से घर महक रहे हैं। वहीं पूजन की सामग्री की खरीदारी के कारण सुबह से ही बाजारों में रौनक नजर आ रही। बाजार में मटके, कलश एवं सराई बिक्री के लिए फुटपाथ पर दुकानें लगी हुई हैं। शीतला माता के ठंडे पकवानों का भोग लगाने के बाद सभी लोग परंपरा के अनुसार ठंडा भोजन करेंगे। महिलाएं सुबह से ही पकवान बनाने में जुट गई हैं। घरों में माता के भोग के लिए कांजी बड़ा, मोहनथाल, गुंजिया, पेठे, सकरपारे, पूड़ी, पापड़ी, हलुआ, राबड़ी, घाट आदि व्यंजन बनाए जा रहे हैं।