4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Sheo Election Result 2023: चुनाव रिजल्ट से पहले रविंद्र सिंह भाटी का वीडियो वायरल, 32032 वोटों से आगे

Shiv Assembly Election Result: शिव विधानसभा पर निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी 32032 वोटों से आगे हो गए हैं। उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर उनके खूब सारे पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग पुराने वीडियो शेयर करते हुए जश्न मना रहे हैं। इसी बीच एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रविंद्र सिंह भाटी अपने दोस्तों के साथ हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी के गाना Teri Aakhya Ka Yo Kajal पर डांस करते नजर आ रहे हैं। शिव विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं। यहां चतुष्कोणीय मुकाबला है। बीजेपी ने जहां स्वरूप सिंह खारा पर दांव खेला है, तो वहीं कांग्रेस ने अमीन खान को उतारा है। एक प्रत्याशी फतेह खान ने भी निर्दलीय के तौर पर ताल ठोकी है। आप भी देखें वीडियो:-

Google source verification