2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य की पांचों बिजली कम्पनियों में 2370 पदों पर सीधी भर्ती, ऐसे करना होगा आवेदन

राज्य की पांचों विद्युत कम्पनियों में अभियंता, गैर तकनीकी अधिकारी एवं मंत्रालयिक संवर्ग के 2370 पदों पर सीधी भर्ती, जारी की भर्ती सूचना, ऑनलाइन आवेदन पदों के आधार पर 24 फरवरी और 2 मार्च से शुरू

less than 1 minute read
Google source verification
a3.jpg

भवनेश गुप्ता / जयपुर। राज्य की पांचों विद्युत कम्पनियों में अभियंता, गैर तकनीकी अधिकारी एवं मंत्रालयिक संवर्ग के 2370 पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन पदों के आधार पर 24 फरवरी और 2 मार्च से शुरू होंगे।

ऊर्जा मंत्री बी.डी. कल्ला ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से घोषणा के तहत पांचों विद्युत कम्पनियों (उत्पादन निगम, प्रसारण निगम और जयपुर,अजमेर/,जोधपुर विद्युत वितरण निगम) में भर्ती होगी।

ये पद...
सहायक अभियंता के 39 पद, लेखा अधिकारी के 11 पद, कार्मिक अधिकारी के 6, सहायक कार्मिक अधिकारी के 11, कनिष्ठ विधि अधिकारी के 13, कनिष्ठ अभियंता के 946, कनिष्ठ लेखाकार के 313, कनिष्ठ रसायनज्ञ के 27, स्टेनोग्राफर के 38, सूचना सहायक के 46 तथा कनिष्ठ सहायक व वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के 920 पद पर भर्ती होगी।


भर्ती संबंधी जानकारी के लिए जारी दो हैल्पलाइन नम्बर...

—सहायक कार्मिक अधिकारी, कनिष्ठ विधि अधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार, स्टेनोग्राफर, सूचना सहायक एवं कनिष्ठ सहायक, वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के लिए हैल्पलाइन नम्बर 9414016079 पर संपर्क कर सकते हैं।
—सहायक अभियंता, लेखा अधिकारी, कार्मिक अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता, कनिष्ठ रसायनज्ञ, सूचना सहायक पद के लिए हैल्पलाइन नम्बर 9414056655 हैं। दोनों हैल्पलाइन नम्बर पर कार्यदिवस में सुबह दस से शाम पांच तक संपर्क किया जा सकता है।

यहां कर सकेंगे आवेदन...

www.energy.rajasthan.gov.in

www.energy.rajasthan.gov.in/rvunl

www.energy.rajasthan.gov.in/rvpnl

www.energy.rajasthan.gov.in/jvvnl

www.energy.rajasthan.gov.in/jdvvnl

www.energy.rajasthan.gov.in/avvnl

Story Loader