scriptपेपर लीक! 10 बजे होना था शुरु…सुबह 8.32 बजे कांस्टेबल के मोबाइल पर था रीट का पेपर | Reet Exam 2021: Sawai Madhopur Reet Exam 2021 | Patrika News
जयपुर

पेपर लीक! 10 बजे होना था शुरु…सुबह 8.32 बजे कांस्टेबल के मोबाइल पर था रीट का पेपर

रीट का पेपर शुरु होने के तय समय दस बजे से पहले ही परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंच चुका था। सवाईमाधोपुर जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों पर यह गड़बड़ी सामने आई है।

जयपुरSep 27, 2021 / 04:15 pm

Kamlesh Sharma

Reet Exam 2021: Sawai Madhopur Reet Exam 2021

रीट का पेपर शुरु होने के तय समय दस बजे से पहले ही परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंच चुका था। सवाईमाधोपुर जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों पर यह गड़बड़ी सामने आई है।

जयपुर। रीट का पेपर शुरु होने के तय समय दस बजे से पहले ही परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंच चुका था। सवाईमाधोपुर जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों पर यह गड़बड़ी सामने आई है।पुलिस ने दो पुसिसकर्मी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल पुलिस कांस्टेबल देवेन्द्र गुर्जर के मोबाइल में रीट पेपर मिला है, जिसकी रविवार सुबह 8.32 बजे फोटो खींची गई थी।
कांस्टेबल के अलावा सवाईमाधोपुर शहर उप अधीक्षक के रीडर यदुवीर सिंह तथा दो अन्य को परीक्षा से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद परीक्षा केंद्र पर ही दोनों पुलिसकर्मियों की पत्नियों सहित 4 परीक्षार्थी महिलाओं की पहचान कर उनकी कॉपी में नोट भी डाला गया। परीक्षा केंद्र से निकलते ही चारों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। वहीं बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि पेपर कोषागार तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया। सुरक्षा का जिम्मा पुलिस के पास है। सवाई माधोपुर वाले मामले में अभी कोई रिपोर्ट नहीं मिली।
कई परीक्षार्थी चिह्नित
पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के संपर्क में जो थे उनकी पहचान कर ली गई। 4 परीक्षार्थी गिरफ्तार हैं तथा अन्य की जानकारी जुटाई जा रही है। 2 परीक्षार्थी चयनित हुए हैं उन्हें परीक्षा देते समय ही निगरानी में ले लिया गया था। उनके पेपर में नोट डाला और बाहर निकलती गिरफ्तार कर लिया। समय रहते सूचना मिलने से पेपर ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंचने दिया।
पहले गिरोह को मिला पेपर, फिर कांस्टेबल के पास पहुंचा
गिरफ्तार कांस्टेबल देवेंद्र वन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर है। इसके बाद इसके साथ ही दूसरा आरोपी हेड कॉन्स्टेबल यदुवीर सिंह सवाई माधोपुर शहर उपाधीक्षक का रीडर है। दोनों की परीक्षा में ड्यूटी नहीं थी। वह अपनी पत्नियों के लिए पेपर जुगाड़ ने में जुटे थे। अभी तक पड़ताल में सामने आया है कि पेपर एक गिरोह से कहीं से हतिया था। उनसे दोनों पुलिसकर्मी संपर्क में थे। इससे साफ है कि गिरोह के पास पेपर 8:32 बजे से पहले ही पहुंच चुका था। अब पुलिस इस पड़ताल में जुटे कि आखिर पेपर किस सेंटर से लिखवा और किस किस के पास पहुंचा।
ये हुए गिरफ्तार
यदुवीर सिंह व उसकी पत्नी सीमा, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह व उसकी पत्नी लक्ष्मी गुर्जर, आशीष मीना,ऊषा मीना, मनीषा मीणा निवासी भारजा नदी व दिलखुश मीणा।

अन्य की तलाश जारी
हमारे पास समय रहते सूचना मिल गई थी। गड़बड़ में जो शामिल थे उन्हें पकड़ लिया गया। उनसे जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी।
राजेश सिंह, पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो