29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुस्लिम देश Sudan में मिले 2700 साल पुराने मंदिर के अवशेष

धरोहर : नील नदी के तीसरे और चौथे जलप्रपात के बीच ओल्ड डोंगोला में नई खोज। इलाके में इससे पहले नहीं मिली थी इतनी प्राचीन कोई चीज।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Aryan Sharma

Mar 10, 2023

मुस्लिम देश Sudan में मिले 2700 साल Ancient temple के अवशेष

मुस्लिम देश Sudan में मिले 2700 साल Ancient temple के अवशेष

खार्तूम. पुरातत्त्वविदों ने सूडान में करीब 2700 साल पुराने मंदिर के अवशेष खोजे हैं। यह मंदिर तब का बताया जा रहा है, जब इस क्षेत्र में कुश नाम का विशाल राज्य अस्तित्व में था। इस राज्य में आज के सूडान, मिस्र और मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्से शामिल थे। मंदिर के अवशेष ओल्ड डोंगोला के एक मध्यकालीन गढ़ में पाए गए। यह साइट सूडान में Nile River के तीसरे और चौथे जलप्रपात के बीच है।


पुरातत्त्वविदों के मुताबिक, मंदिर के पत्थरों पर आकृतियां और चित्र पाए गए। आइकनोग्राफी और स्क्रिप्ट के विश्लेषण से पता चला है कि पत्थर पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व की शुरुआती संरचना का हिस्सा थे। बताया जा रहा है की यह मंदिर कावा के अमुन-रा नाम के देवता का था।

यूनिवर्सिटी ऑफ वारसॉ में Polish Centre of Mediterranean Archaeology के पुरातत्त्वविदों का कहना है कि यह खोज इसलिए महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि ओल्ड डोंगोला से अब तक 2700 साल पुरानी कोई चीज नहीं मिली थी। मंदिर के कुछ अवशेषों में शिलालेखों के टुकड़े मिले हैं।

कावा में पहले मिल चुका है मंदिर
रिसर्च टीम से जुड़े मिस्र के वैज्ञानिक डेविड विएजोरेक ने लाइव साइंस को बताया कि अमुन-रा कुश और मिस्र में पूजे जाने वाले देवता थे। कावा सूडान का पुरातात्त्विक स्थल है। वहां पहले एक प्राचीन मंदिर मिल चुका है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नए मिले अवशेष उसी मंदिर के हैं या किसी दूसरे के।

Story Loader