एसओजी ने उप निरीक्षक पेपर लीक मामले में आधा दर्जन गैंग के 26 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। सुरेश ढाका को छोड़ अन्य सभी गैंग के आका जेल में हैं। इनमें जगदीश बिश्नोई, पोरव कालेर, अशोक नाथावत, भूपेन्द्र सारण, शेर सिंह मीना, गमाराम व अन्य शामिल हैं। इनके अलावा 37 थानेदार गिरफ्तार किए हैं। इनमें से 33 ऐसे हैं जो जाॅइनिंग के बाद आरपीए और किशनगढ़ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर और जोधपुर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग ले रहे थे। तीन ऐसे हैं जो चयनित तो हुए थे, लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं किया था।