
RPSC 2nd grade teacher exam paper Leak: राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लीक करने वाले गिरोह का एक और खुलासा हुआ है। यह गिरोह निजी और संविदा की नौकरियों में भी नौजवानों का हक छीन रहा था। गिरोह के सरगना भूपेंद्र की की प्रेमिका प्रियंका विश्नोई उर्फ पिंकी बिश्नोई फर्जी डिग्री बेरोजगारों को बेचती थी। मानसरोवर थाना पुलिस ने गीतांजलि कॉलोनी निवासी प्रेमिका प्रियंका विश्नोई उर्फ पिंकी बिश्नोई के पास 22 और परिजन के पास 18 फर्जी मार्कशीट मिली। इसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 8 दिन के रिमांड पर सौंपा दिया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लांबा ने बताया कि जयपुर में आरोपित भूपेन्द्र सारण करीब डेढ़ वर्ष से बीए, बीएससी सहित कई तरह की फर्जी डिग्री बेचने का काम कर रहा था।
खानदान ही खेल में शामिल
सरगना कितना शातिर है इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसने खुद तो यह अपराध किया ही इसके साथ अपनी पत्नी को भी यह काम सिखा दिया। इतना ही नहीं उसने पूरे खानदान को ही इस कारनामें में शामिल कर लिया। भूपेंद्र डिग्री लेकर आता था और परिजन इसे बेंचते थे।
पत्नी भी पुलिस रिमांड पर
डीसीपी वंदिता राणा ने बताया कि फर्जी डिग्री मामले में करणी विहार थाना पुलिस ने आरोपित भूपेन्द्र की पत्नी एलची सारण, भाई गोपाल विश्नोई की पत्नी इंदूबाला, रिश्तेदार मोटाराम व दिनेश कुमार खींचड़ व रमेश कुमार खींचड़ को गिरफ्तार किया था। आरोपितों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 3 दिन पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
इनके नाम से मिली डिग्री
Published on:
29 Dec 2022 09:07 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
