गौरतलब है कि पीड़ित परिवार साधारण परिवार से हैं। मृतक दिनेश परिवार में कमाने वाला इकलौता था। उनका एक 10-11 साल की बेेटी है, पत्नी दिव्यांग हैं। परिवार ने सरकार से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, साथ ही आर्थिक सहायता के रूप में मुआवजा व परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी की अपील की है। जानकारी है कि सरकार ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की बात कही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जहां तक पुलिस कार्रवाई की बात है, घटना में शामिल 3 आरोपियों में पुलिस ने 1 शख्स को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तालाशी जारी है। शहर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।