scriptइस विभाग में पदोन्नति पर वेतन हो जाता है कम | Salary gets reduced on promotion in this department | Patrika News
जयपुर

इस विभाग में पदोन्नति पर वेतन हो जाता है कम

पशुपालन विभाग ने कर दिखाया यह कारनामापशुधन सहायक को 30 साल की सेवा के बाद मिलती है पदोन्नतिपशु चिकित्सा कर्मचारियों की डीपीसी भी सालों से लंबित

जयपुरSep 24, 2020 / 02:24 pm

Rakhi Hajela

इस विभाग में पदोन्नति पर वेतन हो जाता है कम

इस विभाग में पदोन्नति पर वेतन हो जाता है कम

जहां एक ओर नौकरी में पदोन्नति मिलने पर कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में बढ़ोतरी होती है वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार के तहत एक ऐसा विभाग भी है जहां पदोन्नति मिलने पर कर्मचारी का वेतन ही कम हो जाता है।
चौंकिए मत, सुनकर बड़ा अजीब लगता है परंतु यह कारनामा पशुपालन विभाग ने कर दिखाया है। एक और जहां पूरी दुनिया में पदोन्नति पाने पर वेतन तथा भत्ते बढ़ते हैं वही राजस्थान में पशुपालन विभाग में पदोन्नति होने पर वेतन में दो सौ रुपए कम हो जाते हैं।
मामला पशुधन सहायक से पशु चिकित्सा सहायक की पदोन्नति से जुड़ा है। पशुधन सहायक को लगभग तीस साल की सेवा के बाद पशु चिकित्सा सहायक के पद पर पदोन्नति मिल रही है, इसके बावजूद भी वेतन में दो सौ रुपए कम मिलने पर पदोन्नति पाने वाले कर्मचारी को हतोत्साहित होना पड़ रहा है। आपको बता दें कि पशुधन सहायक तथा पशु चिकित्सा सहायक का जॉब चार्ट एक समान है। पशुधन सहायक और पशु चिकित्सा अधिकारी को ड्यूटी भत्ता दो सौ और पांच सौ रुपए दिया जा रहा है जबकि पशु चिकित्सा सहायक को इससे से वंचित रखा गया है ।
सालों से नहीं हो रही डीपीसी
राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ इस मुद्दे को निरंतर विभाग तथा सरकार के समक्ष उठाया है लेकिन विभाग के सामने सरकार तथा शासन के निर्देश निष्प्रभावी हो जाते हैं। लगातार अनदेखी के चलते कर्मचारी में आक्रोश है। जहां एक ओर हर विभाग में प्रतिवर्ष पदोन्नति के लिए पदोन्नतियां हो रही हैं। वहीं पशु चिकित्सा कर्मचारियों की डीपीसी भी सालों से लंबित है जिसके परिणामस्वरूप कर्मचारी प्रथम नियुक्ति वाले पशुधन सहायक के पद से ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। खासतौर पर ऐसे कर्मचारी जिनकी जन्मतिथि 1960 से पहले की है वह बिना पदोन्नति ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ ने उठाया मुद्दा
राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय सैनी का कहना है कि विभाग के अनदेखी के चलते कर्मचारियों की पदोन्नति वर्षों से लंबित है। कई बार सरकार, मुख्य सचिव, कार्मिक विभाग तथा विभाग के शासन सचिव ने निदेशालय को समयबद्ध पदोन्नति करने हेतु निर्देशित किया है परंतु विभाग सरकार के निर्देशों को भी गंभीरता से नहीं ले रहा हैं।अगर जल्दी ही पदोन्नति नहीं की गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो