22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawan 2025: शिव के रंग में रंगा जयपुर, सड़क से लेकर मंदिरों तक शिवभक्तों का रेला, देखें तस्वीरें

Jaipur : सावन के पवित्र महीने की शुरुआत आज से हो चुकी है। यही कारण है कि मंदिरों में सुबह से ही भक्त पहुंच रहे हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Jul 11, 2025

सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी जयपुर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।

शहर के चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालु पहुंच गए। भोलेनाथ की पूजा—अर्चना के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

शहर के चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालु पहुंच गए। भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जय घोष के बीच भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान बोल बम ताड़क बम के जयकारे गूंजते रहे।

शहर के झाड़खंड महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने वालों में उत्साह दिखा। मंदिरों में शिव आराधना का सिलसिला एक महीने तक चलेगा।

सावन शुरू होने के साथ ही आज से कावड़ यात्राएं भी शुरू हो गई है। कई लोगों ने गलता तीर्थ में डुबकी लगाने के बाद पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

मंदिरों के बाहर आक, धतुरा, बेलपत्र, दूध, फूलमाला पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। मंदिरों के आसपास पुलिस का इंतजाम किया गया है।