Gavind Guru Tribal University की ओर से 26 मार्च को आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा सेट के ऑनलाइन आवेदन पत्र में परीक्षार्थी 5 अप्रैल से संशोधन कर सकेंगे। विवि ने सेट में उपस्थित रहे विद्यार्थियों की ओरसे भरे गए ऑनलाइन फार्म में कुछ संशोधन का मौका दिया है। इसके लिए टाइट फ्रेम व दिशा निर्देश के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। विद्यार्थी 05 अप्रैल सुबह 10 बजे से 7 अप्रैल देररात 12 बजे तक स्वयं के SSO आईडी से ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे। इसमें श्रेणी, उप श्रेणी, वैवाहिक स्थिति का संशोधन कर सकेंगे, संशोधन शुल्क 300 रुपए होगा। वहीं स्वयं का नाम, पिता का नाम, विषय, पता, शैक्षणिक योग्यता, जन्मतिथि, लिंग, फोटो व हस्ताक्षर का संशोधन नहीं कर सकेंगे। प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क 200 रुपए होगा। अभ्यर्थी को अपने उत्तर के साक्ष्य में प्रामाणिक पुस्तक का पूरा विवरण पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करना अनिवार्य है। नोट्स, पासबुक और गाइड के उत्तर मान्य नहीं है। बिना प्रमाण आपत्ति स्वीकार्य नहीं की जाएगी।