scriptSurya Grahan न दिखेगा न सूतक लगेगा पर सूर्यग्रहण का पड़ेगा दुष्प्रभाव, जानें राशि के अनुसार उपाय | Solar Eclipse On 14 December Surya Grahan On Monday 14 December | Patrika News
जयपुर

Surya Grahan न दिखेगा न सूतक लगेगा पर सूर्यग्रहण का पड़ेगा दुष्प्रभाव, जानें राशि के अनुसार उपाय

14 दिसंबर 2020 यानि आज सूर्य ग्रहण लग रहा है हालांकि रात में लगने के कारण यह देश में नहीं दिखेगा। मार्गशीर्ष अमावस्या पर भारतीय समय के अनुसार शाम 7.03 बजे से सूर्य ग्रहण शुरू होगा और रात 12.23 बजे समाप्त होगा। धर्मविदों और ज्योतिषियों के अनुसार इस ग्रहण का सूतक भी नहीं लगेगा लेकिन कुछ राशियों पर इसका दुष्प्रभाव जरूर पड़ेगा।

जयपुरDec 14, 2020 / 09:12 am

deepak deewan

Solar Eclipse On 14 December Surya Grahan On Monday 14 December

Solar Eclipse On 14 December Surya Grahan On Monday 14 December

जयपुर. 14 दिसंबर 2020 यानि आज सूर्य ग्रहण लग रहा है हालांकि रात में लगने के कारण यह देश में नहीं दिखेगा। मार्गशीर्ष अमावस्या पर भारतीय समय के अनुसार शाम 7.03 बजे से सूर्य ग्रहण शुरू होगा और रात 12.23 बजे समाप्त होगा। धर्मविदों और ज्योतिषियों के अनुसार इस ग्रहण का सूतक भी नहीं लगेगा लेकिन कुछ राशियों पर इसका दुष्प्रभाव जरूर पड़ेगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार भले ही भारत में दिखाई नहीं देने से सूतक नहीं लगेगा पर सूर्यग्रहण का प्रभाव तो पड़ता ही है। इस अवधि में पूजा—पाठ—मंत्र जाप आदि त्वरित फल देते हैं। सूर्यग्रहण वृश्चिक राशि में हो रहा है, इसका सर्वाधिक प्रभाव इसी पर पड़ेगा। जानें राशि अनुसार सूर्यग्रहण के दौरान कौन से काम करना शुभ रहेगा—
मेष राशि– सूर्य—चंद्र दोनों की मित्रवत राशि है। आपके लिए मंत्र जाप करना उत्तम रहेगा। ध्यान—योगाभ्यास भी कर सकते हैं।

वृष राशि- ग्रहण काल में यथासंभव अपने पार्टनर के साथ ही रहें। ओम नम: शिवाय मंत्र का ज्यादा से ज्यादा जाप करें।
मिथुन राशि– आज भूलकर भी किसी की खिल्ली न उडाएं, विवाद न करें। सूर्य को जल अर्पित कर गणेशजी की पूजा करें।

कर्क राशि– चंद्र राशि के लिए लक्ष्मी पूजा उत्तम होगी, गायत्री मंत्र या ओमकार मंत्र का ज्यादा से ज्यादा जाप करें।
सिंह राशि– सूर्यदेव की राशि के लिए ये दिन माता—पिता की सेवा का है। स्वच्छता और सौंदर्य बनाए रखने के प्रयास करें।

कन्या राशि– गायत्री मंत्र या ओमकार मंत्र का ज्यादा से ज्यादा जाप करें। दिन सावधानी रखते हुए गुजारें।
तुला राशि– हर तरह से सात्विकता बनाए रखें। सूर्य को जल अर्पित कर लक्ष्मीजी की पूजा करें।जल्दबाजी में कोई काम न करें।

वृश्चिक राशि– आज आपको अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत है। पूजा—पाठ—भजन—कीर्तन करते हुए यह समय व्यतीत करें।
धनु राशि– सूर्यदेव—चंद्रदेव—शिव और विष्णुजी की पूजा करें। आज दैनिक कामकाज पर फोकस करें, व्यर्थ घूमने से बचें।

मकर राशि– शिवजी और शनिदेव के मंत्र का जाप करें। ओमकार मंत्र का ज्यादा से ज्यादा जाप करें।
कुंभ राशि– आज शिवपूजा जरूर करें, ओम नम: शिवाय मंत्र का ज्यादा से ज्यादा जाप करें। कामकाज पर फोकस करें।

मीन राशि– शिव और विष्णुजी की पूजा करना चाहिए। जरूर लाभ होगा। ओमकार मंत्र का जाप करें और पुरुषसूक्त का पाठ करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो