scriptनाहरगढ़ पहाड़ी पर सफाई का विशेष अभियान, आठ किमी में होगी सफाई | Patrika News
जयपुर

नाहरगढ़ पहाड़ी पर सफाई का विशेष अभियान, आठ किमी में होगी सफाई

विश्व पर्यावरण दिवस, पांच जून को हैरिटेज नगर निगम आठ किमी में सफाई अभियान चलाएगा। कनक वृंदावन घाटी से नाहरगढ़ तक श्रमदान करने के लिए लोग जुटेंगे। इस अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण और पहाड़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा।

जयपुरJun 03, 2024 / 06:55 pm

Ashwani Kumar

जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस, पांच जून को हैरिटेज नगर निगम आठ किमी में सफाई अभियान चलाएगा। कनक वृंदावन घाटी से नाहरगढ़ तक श्रमदान करने के लिए लोग जुटेंगे। इस अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण और पहाड़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को आयुक्त अभिषेक सुराणा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। आयुक्त ने कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठन और स्वयं सेवी समूह के साथ मिलकर यह अभियान चलाया जाएगा। आठ किमी के रूट को 10 जोन में बांटा गया है। हर जोन में करीब 100 लोग श्रमदान करेंगे।


ये भी दिए निर्देश
-मानसून के दौरान हैरिटेज निगम तीन लाख पौधे बांटेगा। ये पौधे निगम को नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।
-मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण कक्ष में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। जिन इलाकों में पानी भरता है, वहां की निगरारी रात को भी की जाए।
-मिट्टी के कट्टे और मड पम्प की संख्या पर्याप्त रहे। बरसात के दौरान जरूरतमंद को ज्यादा समय इंतजार न करना पड़े।
-सीवर संबंधी खुदाई का काम 20 जून तक पूरा कर गड्ढों को बंद कर दें।

Hindi News/ Jaipur / नाहरगढ़ पहाड़ी पर सफाई का विशेष अभियान, आठ किमी में होगी सफाई

ट्रेंडिंग वीडियो