
August Holiday List: अगले 4 दिन में जुलाई का महीना खत्म होने वाला है। इसी के साथ छुट्टियों और त्योहारों का महीना अगस्त शुरु हो जाएगा। अगस्त महीने में फिर से त्यौहार शुरू हो जाएंगे और कामकाजी लोगों और बच्चों के लिए छुट्टियां आ जाएंगी। इस दौरान बैंक, स्कूल, (School Holiday) कॉलेज और सरकारी कार्यालय (Govt Holiday) बंद रहेंगे।
राजस्थान में अगस्त महीने में 2 सार्वजनिक अवकाश रहेंगे। इसमें 19 अगस्त को भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2024) और 26 अगस्त को जन्माष्टमी (Krishna Janmashthmi 2024) का त्योहार रहेगा। राजस्थान में दोनों अवसरों पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा और बैंक, (Bank Holiday) स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे।
अगस्त के महीने में आप 2 लॉन्ग वीकेंड प्लान कर सकते हो। जिसमें 15 अगस्त, गुरूवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी रहेगी शुक्रवार की छुट्टी लेने के बाद शनिवार-रविवार (17-18) की दो छुट्टियां मिलेगी। इसके दूसरे दिन 19 अगस्त को रक्षाबंधन है ऐसे में आप लॉन्ग वीकेंड के नाम पर 5 दिन की छुट्टी एन्जॉय कर सकते हैं।
दूसरा लॉन्ग वीकेंड 24 अगस्त चौथे शनिवार की छुट्टी फिर रविवार और उसके अगले ही दिन जन्मष्टमी यानी 26 अगस्त की छुट्टी है। ऐसे में फिर से आप लॉन्ग वीकेंड पर 3 दिन की छुट्टी एन्जॉय कर सकते हैं।
अगस्त महीने में त्योहारों और शनिवार-रविवार को मिला लें इस महीने लगभग 10-12 दिन की छुट्टियां मिलेगी।
3 अगस्त - शनिवार
4 अगस्त - रविवार
10 अगस्त - दूसरा शनिवार
11 अगस्त - रविवार
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
17 अगस्त - शनिवार
18 अगस्त - रविवार
19 अगस्त - रक्षाबंधन
24 अगस्त - चौथा शनिवार
25 अगस्त - रविवार
26 अगस्त - जन्माष्टमी
31 अगस्त - शनिवार
Updated on:
25 Oct 2024 11:39 am
Published on:
27 Jul 2024 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
