सिंह ने इस अभियान में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधान जैसे तेज गति से वाहन चलाना, लाल बत्ती का उल्लंघन, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, शराब पीकर वाहन चलाना तथा मालवाहक वाहन में यात्री बैठाना आदि प्रावधानों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु परिवहन विभाग को आवश्यक रूप से प्रेषित की जाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।