हादसे में ये लोग हुए घायल
सडक़ पर गिरे धंधावली निवासी जीतेंद्र सिंह के शरीर पर गुजरकर ट्रक निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि राहुल, विजय सिंह, पवन, साबो व कश्मीरा घायल हो गए। चिकित्सकों ने विजयसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया। शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा गया है। शव का पोस्टमार्टम रविवार सुबह होगा।