इस मामले में पुलिस ( jaipur police ) ने बताया कि वैष्णव विहार बासड़ी मीणा की ढाणी निवासी गोपाल ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि छात्र टिंकू लाखना स्थित सरदार पटेल पब्लिक स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ता है। 24 सितंबर को वह अपने दोस्त के साथ कक्षा में बात कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक महेन्द्र ने छात्र की डंडे से पिटाई ( beating in school ) कर दी। जिससे छात्र की कमर और हाथ-पैरों में चोट आ गई।