4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surbhi Kumawat Case: सुरभि कुमावत आत्महत्या मामले में गिरफ्तार पति को जेल भेजा

मुहाना थाना क्षेत्र में बैंक की मार्केटिंग मैनेजर सुरभि कुमावत की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार उसके पति को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
surabhi_kumawat_1.jpg

जयपुर। मुहाना थाना क्षेत्र में बैंक की मार्केटिंग मैनेजर सुरभि कुमावत की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार उसके पति को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। मामले की जांच महिला अनुसंधान सैल (दक्षिण) के एसीपी भवानी सिंह कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सुरभि कुमावत की 2 अक्टूबर को अपने फ्लैट में फंदे से लटने पर मौत हो गई थी। पति शाहिद अली ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही कैंची से चुन्नी के फंदे को काट दिया था। सुरभि कुमावत के शव के पास ही एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें सुरभि ने प्रताड़ना के कारण आत्महत्या करना लिखा था।

सुरभि कुमावत के पिता हरिशंकर कुमावत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को शाहिद अली को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया था। हरिशंकर कुमावत ने कहा कि सुरभि ने मुझसे कहा था- पति बहुत परेशान करता था। जीने का मन नहीं है। परिवार टूटने के डर से हम बेटी को समझाते रहे और आज उसे खो दिया।

यह भी पढ़ें : Surbhi Kumawat ने आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम? पति साहिद को पुलिस ने लिया हिरासत में

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग