
जयपुर। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज काॅरपोरेशन ने जांच में अमानक मिलने पर नि:शुल्क दवा योजना में शामिल 10 दवाइयों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया है। आरएमएससी की प्रबंध निदेशक नेहा गिरि ने बताया कि अग्रोन रेमेडीज के कफ सिरप व क्लोरमफेनिकल आइ ड्रॉप 0.5 प्रतिशत, अलायन्स बायोटेक के हाइड्रोकोर्टीसोन सोडियम इंजेक्शन, एएनजी लाइफ साइंसेज के आर्टसुनेट इंजेक्शन, लिनस लाइफ केयर के डोरजोलामाइड आइ ड्रॉप 2 प्रतिशत, मैक्सवेल लाइफ साइंसेज के सालब्यूटामॉल सिरप के नमूने अमानक पाए जाने पर प्रतिबंधित किया गया है।
इसी तरह मेडीपोल फार्मास्यूटिकल की डोमपेरिडोन सस्पेंशन, सॅमकेम की आयरन एंड फॉलिक ऐसिड सिरप व लिक्विड पैराफिन और स्कॉट एडिल की इट्राकोनाजोल कैप्सूल की आपूर्ति पर रोक लगाई गई है।
Published on:
21 May 2024 05:09 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
