3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हल्दी पर भी चढ़ा तेजी का रंग, 300 पार पहुंचे दाम…बारिश से फसल को हुआ नुकसान

बारिश के कारण कई जगहों पर हल्दी की फसल को नुकसान हुआ है। खुदरा बाजारों में हल्दी 320 से 330 रुपए प्रति किलो तक बोली जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 19 Jul 2023, 3:40 PM IST

हल्दी पर भी चढ़ा तेजी का रंग, 300 पार पहुंच दाम...बारिश से फसल को हुआ नुकसान

हल्दी पर भी चढ़ा तेजी का रंग, 300 पार पहुंच दाम...बारिश से फसल को हुआ नुकसान

बारिश के कारण कई जगहों पर हल्दी की फसल को नुकसान हुआ है। खुदरा बाजारों में हल्दी 320 से 330 रुपए प्रति किलो तक बोली जा रही है। इसका मुख्य कारण महाराष्ट्र में 10 से 20 फीसदी कम बुवाई का होना है। तमिलनाडु, आंध्र, तेलंगाना में हल्दी की बुआई घट सकती है। निर्यात मांग से भी कीमतों को समर्थन मिल रहा है। मसाला कारोबारी रामअवतार अग्रवाल का कहना है कि बारिश के कारण महाराष्ट्र में 10 से 20 फीसदी बुआई घटने की आशंका है ,जबकि तमिलनाडु में 10 से 15 फीसदी, आंध्र प्रदेश में 18 से 22 फीसदी और तेलंगाना में 18 से 22 फीसदी तक बुआई कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें : दालों पर भी चढ़ा टमाटर का रंग, अरहर दाल के दामों में जोरदार तेजी

हल्दी के दाम 12,000 के पार

वायदा बाजारों में इस बीच हल्दी के दाम 12,000 के पार निकले है। दिसंबर 2010 के बाद ऊच्चतम स्तर पर कीमतें पहुंची है। जुलाई में अब तक हल्दी में 22 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।अग्रवाल ने कहा कि आंध्र प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर हुई असामयिक बारिश से हल्दी की फसल खराब हो गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। अप्रेल और मई के दौरान हल्दी का निर्यात 27.55 प्रतिशत बढ़कर 39,418.73 टन हो गया। मई में लगभग 19,827.86 टन हल्दी का निर्यात किया गया।