24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather: मौसम का बदला मिजाज, तीन डिग्री तक पारा लुढ़क…आंधी-बारिश का अलर्ट

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 15 May 2023, 10:41 AM IST

Rajasthan Weather: मौसम ने फिर बदला मिजाज, तीन डिग्री तक पारा लुढ़क...आंधी—बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather: मौसम ने फिर बदला मिजाज, तीन डिग्री तक पारा लुढ़क...आंधी—बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather : राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। जयपुर समेत अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। धूलभरी आंधी और तेज हवाओं से जनजीवन खासा प्रभावित रहा। हालांकि, अधिकांश इलाकों में इस बदलाव के बाद गर्मी से राहत भी मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल गरजने के साथ तेज हवाएं चलेंगी और कहीं कहीं हल्की बारिश होगी। मौसम केन्द्र ने जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, टोंक, बाड़मेर, दौसा, धौलपुर, करोली, बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, श्रीगंगानगर समेत ज्यादा जिलों में तेज रफ्तार आंधी—बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : बदलते मौसम ने बदला कूलर कारोबारियों का गणित, ग्राहकों की संख्या घटी, कारोबार हुआ ठप

6 दिनों तक चलेगा आंधी-तूफान का दौर

अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभागों में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं मेघगर्जन एवं 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। जोधपुर और बीकानेर संभागों में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कहीं- कहीं मेघगर्जन एवं तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान सरकार सख्त, दो साल से बंद पड़ी माइंस अब होंगी बंद

लू से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार आंधी और बारिश अगले तीन से चार दिन जारी रहने से तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। लोगों को लू से भी राहत मिलेगी।