24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में अब चलेगी लू, 45 पार पहुंचेगा तापमान…तीन दिन बाद गर्मी का रेड अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही राजस्थान में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। दो दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 10 May 2023, 10:10 AM IST

राजस्थान में अब चलेगी लू, 45 पार पहुंचेगा तापमान...तीन दिन बाद गर्मी का रेड अलर्ट जारी

राजस्थान में अब चलेगी लू, 45 पार पहुंचेगा तापमान...तीन दिन बाद गर्मी का रेड अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही राजस्थान में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। दो दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग की माने तो अगले चार दिन में तापमान 45 डिग्री के पार होगा। प्रदेश में 9 मई से गर्म हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर लू चलेगी। मई के आखिर सप्ताह तक प्रदेश में गर्मी अपने पूरे उफान पर होगी। राहत की बात यह है कि 13 व 14 मई को हल्के पश्चिमी विक्षोभ का असर रह सकता है, जिसके चलते बीकानेर संभाग और शेखावाटी में बादलवाही के चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : जयपुर में आज गर्मी का मिजाज सख्त, 40 डिग्री तक रहेगा तापमान

12 मई से बढ़ेगा राजस्थान में पारा

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा, 12 और 13 की दोपहर राजस्थान में तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से आम जनता को हिदायत दी जा रही है कि कम से कम घरों से अब बाहर निकलें। इधर, मंगलवार की बात करे तो प्रदेश के लगभग 14 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार कर गया है। रात के तापमान में भी तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका में ब्याज दर घटी, सोने ने पकड़ी रफ्तार... 63 हजार के करीब पहुंचा सोना

बीकानेर और जोधपुर संभाग पर सबसे ज्यादा असर

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि प्रदेश में बारिश का दौर खत्म होने के साथ ही अब गर्मी के तेवर तीखे होने वाले हैं। आगामी दिनों में तापमान 45 डिग्री के पार होगा। इसका सबसे ज्यादा असर जोधपुर और बीकानेर संभाग में दिखाई देगा। यहां 12 मई से तापमान बड़े स्तर पर उछाल मारेगा। राजस्थान में अब लू भरी हवा भी तेज होगी।

यह भी पढ़ें : 7 माह में 1750 करोड़ की धोखाधड़ी, रोज 3 लाख लोग दर्ज कराते है शिकायतें

यहां चलेंगी गर्म हवाएं

मौसम विभाग की माने तो आगामी दो-तीन दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 9 व 10 मई को राज्य के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की प्रबल संभावना है। साथ ही राज्य के दक्षिणी व पश्चिमी भागों में दोपहर के समय 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना है।