24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में आज गर्मी का मिजाज सख्त, 40 डिग्री तक रहेगा तापमान

पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही गर्मी ने भीषण रूप ले लिया है। राजधानी जयपुर में मंगलवार को ही 1 डिग्री अधिक यानी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 9 May 2023, 10:52 AM IST

जयपुर में आज गर्मी का मिजाज सख्त, 40 डिग्री तक रहेगा तापमान

जयपुर में आज गर्मी का मिजाज सख्त, 40 डिग्री तक रहेगा तापमान

पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही गर्मी ने भीषण रूप ले लिया है। राजधानी जयपुर में मंगलवार को ही 1 डिग्री अधिक यानी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। ज्येष्ठ माह के शुरू होते ही राजस्थान में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले एक-दो दिन में पारा 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक राजस्थान में 4 डिग्री तक पारा उछल सकता है। कई इलाकों में पारा 44 डिग्री या उससे भी अधिक पहुंच सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार 9 से 10 मई तक मौसम और अधिक गर्म होगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। प्रदेश के 14 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। बाड़मेर में पारा सर्वाधिक 42.1 डिग्री तक रहा।

यह भी पढ़ें : सोना-चांदी खरीदना है तो जल्दी करें...नहीं तो चुकाने होंगे ज्यादा दाम

राजस्थान में कहां कितना तापमान

बाड़मेर में सर्वाधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। इसी तरह, कोटा में 41.2, टोंम में 41.7, फलौदी में 41.6, जालोर में 41.5 और सिरोही, करौली, बारां में 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में भी 41 डिग्री रहा। वहीं चूरू, धाैलपुर, वनस्थली, डूंगरपुर और बीकानेर में पारा 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।