24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोना-चांदी खरीदना है तो जल्दी करें…नहीं तो चुकाने होंगे ज्यादा दाम

वैश्विक बाजारों में महंगाई दर ऊंची रहने और अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता की वजह से सोने को सपोर्ट मिल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 5 May 2023, 11:31 AM IST

सोना इस साल पार कर सकता है 65,000 का आंकड़ा, अब तक कीमतों में 12 फीसदी की तेजी

सोना इस साल पार कर सकता है 65,000 का आंकड़ा, अब तक कीमतों में 12 फीसदी की तेजी

वैश्विक बाजारों में महंगाई दर ऊंची रहने और अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता की वजह से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, अमेरिका और यूरोप में जारी मौजूदा बैंक संकट ने इस अनिश्चितता को बढ़ाकर बतौर सेफ हेवन एसेट निवेशकों के लिए सोने की चमक को बढ़ाया है। अगर अनिश्चितता का दौर यूं ही बना रहा तो, इस साल सोना 65,000 का आंकड़ा पार कर जाएगा। इस साल अब तक सोने की घरेलू और वैश्विक कीमतों में 12 फीसदी का इजाफा हो चुका है।

यह भी पढ़ें : 7 माह में 1750 करोड़ की धोखाधड़ी, रोज 3 लाख लोग दर्ज कराते है शिकायतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार रिकॉर्ड हाई के करीब

घरेलू बाजार में सोने के दामों ने 63,000 रुपए प्रति दस ग्राम का आंकड़ा पार कर लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत फिलहाल रिकॉर्ड हाई के बिल्कुल करीब पहुंच गई। वायदा बाजारों में आई तेजी के कारण चांदी के दाम 78,000 का आंकड़ा पार कर गए। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के सचिव मातादीन सोनी का कहना है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर फेडरल रिजर्व के नरम रुख ने सोने की कीमतों के लिए तेजी का रास्ता तैयार किया है। क्योंकि, डॉलर इंडेक्स और यूएस बॉन्ड यील्ड दोनों दबाव में हैं। इस तेजी के दौर में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बढ़कर 2115 डॉलर प्रति औंस की ऊंचाई तक जा सकती है।

यह भी पढ़ें : अब गर्मी दिखायेगी तेवर, 8 मई से अधिकतम तापमान में होगी 5 डिग्री की बढ़ोतरी

इसलिए बढ़ रहे है दाम

भारत सहित विश्व के अन्य केंद्रीय बैंकों की तरफ से सोने की खरीद में तेजी से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोने की खरीदारी के मामले में भारत मार्च तिमाही के दौरान रूस, सिंगापुर, चीन और तुर्किये के साथ दुनिया के टॉप 5 देशों में रहा।

यह भी पढ़ें : महंगाई में मिली राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, 171.50 रुपए घटे दाम

अभी ओर महंगे हो सकते है सोना—चांदी

अगर, भारत में रुपया डॉलर की तुलना में कमजोर होता है तो घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी अंतरराष्ट्रीय कीमतों के मुकाबले ज्यादा रह सकती है। क्योंकि, भारतीय रुपए में कमजोरी से सोना आयात करना और महंगा हो जाता है। तीन महीने में भारत की तरफ से 10 टन गोल्ड की खरीदारी की गई। इससे पहले 2022 में अप्रेल और दिसंबर के बीच 27 टन गोल्ड की खरीदारी की गई थी। फरवरी 2023 के अंत तक भारत का गोल्ड रिजर्व बढ़कर 790.2 टन तक जा पहुंचा। जो 2018 में महज 560.3 टन था। गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत का दुनिया में 10वां स्थान है।