24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब गर्मी दिखायेगी तेवर, 8 मई से अधिकतम तापमान में होगी 5 डिग्री की बढ़ोतरी

आने वाले दिनों में गर्मी अपने तेवर फिर दिखाना शुरू करेगी और तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 1 May 2023, 4:11 PM IST

heat_weather.jpg

आने वाले दिनों में गर्मी अपने तेवर फिर दिखाना शुरू करेगी और तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है। मौसम विभाग के अनुसार 8 मई से आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी तथा अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान हीटवेव चलने की कोई संभावना नहीं है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में हल्की बारिश का भी अनुमान है। इससे पहले रविवार को प्रदेश में जमकर हुई बरसात ने सर्दी का अहसास करा दिया। बरसात के बाद अधिकांश जिलों के दिन के पारे में गिरावट आई।

यह भी पढ़ें : महंगाई में मिली राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, 171.50 रुपए घटे दाम

अगले 24 घंटों में आंधी के साथ बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के 20 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। चार जिलों में बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, भीलवाड़ा, अजमेर,टोंक, बूंदी, कोटा, धौलपुर, करौली, बारां, पाली, अलवर, सवाई माधोपुर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही चूरू, बूंदी, सवाईमाधोपुर और टोंक में आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें : बदलते मौसम ने बदला कूलर कारोबारियों का गणित, ग्राहकों की संख्या घटी, कारोबार हुआ ठप

राजस्थान के पास दो अलग-अलग सिस्टम बने

भारतीय मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान के आस-पास दो साइक्लोनिक सिस्टम बनने के कारण लगातार मौसम परिवर्तन हो रहा है। इसमें पहला सिस्टम राजस्थान के पास पाकिस्तान में बना है, जबकि दूसरा सिस्टम दक्षिणी राजस्थान में एमपी गुजरात की सीमा पर है, जिसकी वजह से अरब सागर से नमी मिल रही है। ऐसे में अगले 48 घंटों तक इसका असर देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से तेज आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका भी बनी हुई है। मई के दूसरे सप्ताह में भी थंडर स्टॉर्म गतिविधियां जारी रहने से तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है, जबकि तीसरे और चौथे सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने और अधिकतम तापमान औसत के आसपास रहने की संभावना है।