
बदलते मौसम ने बदला कूलर कारोबारियों का गणित, ग्राहकों की संख्या घटी, कारोबार हुआ ठप
कूलर के मैन्यूफैक्चरिंग से लेकर होलसेल और रिटेल कारोबार से जुड़े लोग इस समय मायूस हैं। उनकी मायूसी का कारण मौसम है। इन कारोबारियों का कहना है कि मौसम ने उनके बिजनेस पर एक तरह से ब्रेक लगा दिया है। खुदरा बाजार से लेकर होलसेल बाजार में ग्राहकों की संख्या घट गई है। राजस्थान कूलर एसोसिएशन के प्रतिनिधित्व मनीष खन्ना का कहना है कि रोजाना मौसम में बदलाव होने के कारण कारोबार खराब हो रहा है। मई महीने में भी गर्मी कमजोर रहने वाली है, इससे कारोबार पूरी ठप पड़ गया है। ग्राहक कूलर खरीदने का प्लान छोड़ रहे है। गर्मी पड़ने पर खरीदार मार्केट में दिखते हैं, मौसम बदलते ही सब सूना-सूना हो जाता है।
15 जून तक बिकते हैं कूलर
इस सीजन में 2 से 4 दिन ही अच्छा काम चला है। अप्रेल का महीना तो ऐसे ही चला गया। अब मई में देखना है कि कितना कूलर बिक पाएगा। अधिकतम 15 जून तक कूलर बिकते हैं। फिर बारिश और मॉनसून के आने की खबरों में कूलर बिजनेस ठहर जाता है। अभी अगले सप्ताह तक तक बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। हफ्तेभर तक अच्छी गर्मी पड़ने के संकेत नहीं हैं। उनका कहना है कि यदि अच्छी गर्मी पड़ रही होती, तो कूलर कारोबारियों के लिए यह पीक सीजन होता।
1000 रुपए से शुरू हो जाते है कूलर के दाम
इस साल बाजार में कई साइज, रेंज और क्वालिटी के कूलर हैं। 9 से 12 इंच के कूलर 1000 से 1200 रुपए में शुरू हो जाते हैं। ये काउंटर कूलर होते हैं। टेबल फैन की तरह किसी मेज पर रख देते हैं, जो चेहरे पर ठंडी हवा फेंकता है। जिनकी दुकान, ऑफिस, गोदाम या घर में कम जगह है, तो वो इन कूलर को खरीदते हैं। बड़े कूलर 10 हजार रुपए तक हैं।
Published on:
1 May 2023, 1:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.