24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगाई में मिली राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, 171.50 रुपए घटे दाम

आम आदमी को महंगाई से थोड़ी राहत मिली हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में फिर से कटौती कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 1 May 2023, 10:19 AM IST

महंगाई में मिली राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, 171.50 रुपए घटे दाम

महंगाई में मिली राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, 171.50 रुपए घटे दाम

Commercial Gas Cylinder: आम आदमी को महंगाई से थोड़ी राहत मिली हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में फिर से कटौती कर दी है। तेल कंपनियों ने सोमवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 171.50 रुपए घटा दिए है। जयपुर में अब 19 किग्रा का कमर्शियल गैस सिलेंडर 1879.50 रुपए में उपलब्ध होगा। तेल कंपनियों ने पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 87 रुपए कम किए थे। बता दें ये इजाफा सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जयपुर में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1106.50 रुपए पर बरकरार है। तेल कंपनियों ने जनवरी में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : लालमिर्च का ‘तड़का’ अब नहीं पड़ेगा महंगा, बिकवाली से दामों में आई भारी गिरावट

रसोई गैस पर 5 और कमर्शियल पर 18 फीसदी जीएसटी

रसोई गैस पर 5 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है, जिसमें 2.5 फीसदी केन्द्र के खाते में और 2.5 फीसदी राज्य के खाते में जाते है। यानि 19.20 रुपए केन्द्र और राज्य के खाते में प्रति सिलेंडर जाते है। कमर्शियल गैस पर 18 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है, जिसमें 9 फीसदी केन्द्र के खाते में और 9 फीसदी राज्य के खाते में जाते है। यानि 124.70 रुपए केन्द्र और राज्य के खाते में प्रति सिलेंडर जाते है।

यह भी पढ़ें : जीरे की महंगाई पर धनिये का मरहम, राजस्थान में एक लाख बोरी की आवक

12 गैस सिलेंडर पर सब्सिडी बंद

सरकार प्रत्येक गैस कनेक्शन के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती थी। ग्राहक को हर सिलेंडर पर सब्सिडी समेत कीमत चुकानी होती है। बाद में सब्सिडी का पैसा खाते में वापस आ जाता है। हालांकि सरकार ने कोरोना काल में इसे बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें : काजू-बादाम से भी महंगा मिल रहा जीरा, खुदरा में 700 रुपए प्रति किलो पहुंचे दाम

हर माह की 1 तारीख को सिलेंडरों की कीमतें होती हैं रीवाइज

हर माह की 1 तारीख को सरकारी तेल कंपनियां गैस का दाम रीवाइज करती हैं। एक अप्रेल 2023 को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। तब गैस सिलेंडर करीब 87 रुपए सस्ता हुआ था, जबकि जनवरी में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम 25.50 रुपए बढ़ा दिए गए थे।