25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काजू-बादाम से भी महंगा मिल रहा जीरा, खुदरा में 700 रुपए प्रति किलो पहुंचे दाम

जीरा काजू-बादाम से भी महंगा बेचा जा रहा है। सोमवार को खुदरा में बेस्ट मशीनक्लीन ब्रांडेड जीरा 700 से 800 रुपए प्रति किलो तक बेचा जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 24 Apr 2023, 10:43 AM IST

cumin-1.jpg

जीरा काजू-बादाम से भी महंगा बेचा जा रहा है। सोमवार को खुदरा में बेस्ट मशीनक्लीन ब्रांडेड जीरा 700 से 800 रुपए प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। इन दामों पर भी मांग जोरदार है। देश में जीरे की पैदावार कम होने से इसकी कीमतों में भारी तेजी दर्ज की जा रही है। जयपुर मंडी में जीरा मीडियम मशीनक्लीन के भाव 445 रुपए तथा बेस्ट मशीन क्लीन जीरा 480 रुपए प्रति किलो थोक में बिक गया। जानकारों का कहना है कि बेमौसम बारिश से जीरे की क्वालिटी खराब हुई है। राजस्थान में जीरे का उत्पादन करीब 20 फीसदी घटने के समाचार हैं। मंडियों में इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले जीरे की सप्लाई आधी है। जीरे की बिजाई अक्टूबर-नवंबर में होती है। फरवरी-मार्च में जीरे की कटाई शुरू हो जाती है। मार्च से मई तक जीरे का पीक मार्केटिंग सीजन होता है।

यह भी पढ़ें : जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा 47 लाख का सोना, कार्टन बॉक्स में छुपाकर लाया था

गुजरात एवं राजस्थान उत्पादन के बड़े राज्य

गुजरात एवं राजस्थान जीरा उत्पादन के बड़े राज्य हैं। जीरा उत्पादन में गुजरात की 65 फीसदी हिस्सेदारी है। जीरे के एक्सपोर्ट आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017-18 में 1.44 लाख टन जीरा निर्यात किया गया था, जबकि वर्ष 2019-20 में 2.14 लाख टन, वर्ष 2020-21 में 2.98 लाख टन और वर्ष 2021-22 में 2.17 लाख टन जीरा एक्सपोर्ट हुआ। जानकार बताते हैं कि इस वर्ष मौसम प्रतिकूल होने से देश में जीरे की पैदावार कम हुई है। परिणामस्वरूप इसके भावों में तेजी बनी रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : दाल-रोटी महंगी, 15 दिन में 10 रुपए चढ़े अरहर दाल के दाम, आम आदमी की बढ़ी सिरदर्दी

भविष्य में भी बनी रहेगी तेजी

इस साल मानसून सामान्य से 40 फीसदी कम रहने की संभावना है। इस मानसून में सूखा पड़ने की संभावना 20 प्रतिशत है। अल निनो के कारण बारिश कम हो सकती है। जीरे में तेजी का मुख्य कारण पाइपलाइन खाली होने से इसकी चौतरफा लिवाली बनी हुई है। यहीं कारण है कि आने वाले दिनों में जीरा रुक-रुक कर तेज होता रहेगा।